Parivartini Ekadashi 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों के लिए अलग उपाय, आपकी राशि के लिए क्या है खास?

Parivartini Ekadashi Upay: परिवर्तिनी एकादशी 2026 पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग उपाय बताए गए हैं। जानिए कौन-सा उपाय करना आपके लिए शुभ हो सकता हैं।
Parivartini Ekadashi Rashi Upay
परिवर्तिनी एकादशी (सौ.AI)
Published on
Updated on

Parivartini Ekadashi Rashi Upay : मंगलवार, 22 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी रखा जा रहा है। यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित महत्वपूर्ण एकादशी व्रतों में से एक है। इसे जलझूलनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। जलझूलनी एकादशी पर राशि के अनुसार कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाने की मान्यता है।

परिवर्तिनी एकादशी पर राशि के अनुसार करें ये महाउपाय

मेष राशि लाल रंग के पुष्प अर्पित करें

ज्योतिषयों के अनुसार, मेष राशि के जातक परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें। श्रद्धा के साथ पूजा करने से शुभ फल मिलने की मान्यता है।

वृषभ राशि सफेद वस्तुओं का दान करें

वृषभ राशि वाले इस सफेद वस्तुओं का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

मिथुन राशि हरे रंग के वस्त्र अर्पित करें

परिवर्तिनी एकादशी के दिन मिथुन राशि के जातक श्रीहरि को हरे रंग के वस्त्र अर्पित कर सकते हैं। इसे भगवान विष्णु की कृपा पाने का उपाय माना जाता है।

कर्क राशि खीर का भोग लगाएं

कर्क राशि वाले भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

सिंह राशि पीले वस्त्र चढ़ाएं

सिंह राशि के जातक विष्णु भगवान को पीले वस्त्र चढ़ाएं और स्वयं भी पीले रंग के कपड़े पहनें। यह उपाय शुभता से जुड़ा माना जाता है।

कन्या राशि सफेद मिठाई अर्पित करें

कन्या राशि के वाले जातक सफेद मिठाई में केसर मिलाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। इसके बाद प्रसाद का वितरण करें।

तुला राशि सफेद वस्तुओं का दान करें

तुला राशि वाले इस दिन सफेद वस्तुओं का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह उपाय दांपत्य जीवन में प्रेम और सौभाग्य बढ़ाने वाला माना जाता है।

वृश्चिक राशि गुड़ का दान करें

नौकरी और कारोबार में उन्नति की कामना रखने वाले वृश्चिक राशि के जातक गुड़ का दान करें। इसे श्रीहरि की कृपा पाने का सरल उपाय माना जाता है।

धनु राशि पीले फलों का दान करें

धनु राशि के लोग पीले वस्त्र, पीला चंदन और पीले फलों का दान करें। भगवान विष्णु की पूजा के साथ यह उपाय करना शुभ माना जाता है।

मकर राशि दही और इलायची का भोग लगाए

मकर राशि के जातक भगवान विष्णु को दही और इलायची का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे श्रीहरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

कुंभ राशि तिल के तेल का दीपक जलाए

कुंभ राशि के लोग पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं। धार्मिक मान्यता में इसे शुभ और कल्याणकारी उपाय माना गया है।

मीन राशि मिश्री का भोग

मीन राशि के जातक जरूरतमंद लोगों की सहायता करें और अपनी सामर्थ्य के अनुसार धन या जरूरी वस्तुओं का दान करें। साथ ही भगवान विष्णु को मिश्री का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

Parivartini Ekadashi Rashi Upay
Vaman Jayanti 2026: राजा बलि से 3 पग भूमि मांगने क्यों पहुंचे थे भगवान विष्णु? जानें वामन अवतार की कथा
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com