Aaj Ka Rashifal: मेष की परेशानी होगी दूर, तुला को व्यापार में लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Daily Horoscope: 24 अक्टूबर 2026 को मेष राशि वालों की कार्यक्षेत्र की परेशानियां दूर हो सकती हैं, जबकि तुला और कुंभ को व्यापार में लाभ के संकेत हैं। जानें सभी 12 राशियों का राशिफल और बाजार का हाल।
Aaj Ka Rashifal 24 October 2026
24 अक्टूबर 2026 आज का राशिफल(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Daily Horoscope 24 October 2026: 24 अक्टूबर का दिन कुछ राशियों के लिए कार्यक्षेत्र की परेशानियों से राहत और नई योजनाओं के विस्तार के संकेत दे रहा है।

वहीं, कुछ राशि वालों को वाणी पर नियंत्रण रखने और अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और व्यापार भविष्य।

मेष राशि

कार्यक्षेत्र में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। किसी छोटे विवाद के बड़ा रूप लेने की आशंका है, इसलिए सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों की पूर्ति होगी और नवीन योजनाओं का विस्तार करने के अवसर मिलेंगे।

वृषभ राशि

परिचितों के कारण अपने काम पूरे करने में कठिनाइयां आ सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक कार्य इच्छानुसार पूरे होने के योग हैं, हालांकि इसके लिए परिश्रम करना पड़ेगा।

मिथुन राशि

दूसरों को अपने व्यक्तिगत मामलों में दखल देने का अवसर न दें। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। भाई-बंधुओं का सहयोग और सुख मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग भी बनेंगे।

कर्क राशि

कार्यस्थल पर मिल रही चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी। दूर-दराज की यात्रा के योग हैं। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि साझेदारी में कोई बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं। करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी। घूमने-फिरने और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि

मामूली बात पर मित्रों से कहासुनी हो सकती है। आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। मनोरंजक यात्रा के अवसर मिलेंगे।

Aaj Ka Rashifal 24 October 2026
Saptahik Rashifal: मकर को मेहनत का फल, कुंभ को नौकरी में सफलता, इन राशियों को रहना होगा सावधान

तुला राशि

प्रियजन का साथ आगे बढ़ने का हौसला देगा। विलासिता की वस्तुओं का संग्रह बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि

किसी बात को लेकर व्यर्थ ही भयभीत हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के बीच वाद-विवाद दूर करने का प्रयास करें। निजी पुरुषार्थ और मेहनत से कार्यों को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे।

धनु राशि

व्यापार के विस्तार पर विचार होगा। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। संतान से जुड़े कार्यों में इच्छानुसार सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलने से काम पूरे करने में आसानी होगी।

मकर राशि

मकर राशि किसी कार्य में दूसरे व्यक्ति के सहयोग की जरूरत पड़ सकती है। नए काम की तलाश में सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा। किसी महिला की सलाह उपयोगी साबित हो सकती है।

कुंभ राशि

पारिवारिक परेशानियां दूर होने से राहत महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा और अनुबंधों से सुखद अनुभूति मिलेगी। निजी दायित्वों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

मीन राशि

कुछ लोग आपकी नजदीकी का अनुचित लाभ उठा सकते हैं। विरोधियों की चाल सामने आ सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और यात्रा के योग बनेंगे।

व्यापार भविष्य

आश्विन शुक्ल त्रयोदशी और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से सूत और कपास के भाव में उतार-चढ़ाव के साथ तेजी रहने के संकेत हैं। चांदी में 30 से 50 रुपये की मंदी आ सकती है। गुड़, खांड और शक्कर के बाजार में भी मंदी का रुख रहने की संभावना है।

भाग्यांक: 2529

Navbharat Live
navbharatlive.com