Aaj Ka Rashifal: मेष को वैवाहिक चर्चा में सफलता, मिथुन के रुके काम होंगे पूरे, जानें आज का राशिफल

Daily Horoscope: 23 अक्टूबर 2026 का दिन मेष और तुला सहित कई राशियों के लिए सफलता और लाभ के अवसर ला सकता है। व्यापार में सोना-चांदी में तेजी, जबकि कपास और वस्त्र कारोबार में मंदी के संकेत हैं।
Aaj Ka Rashifal 23 October 2026
23 अक्टूबर 2026 आज का राशिफल(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Daily Horoscope 23 October 2026: 23 अक्टूबर का दिन कई राशियों के लिए सफलता और लाभ के अवसर लेकर आ सकता है। मेष राशि वालों को वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिल सकती है, जबकि मिथुन राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं।

तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं, व्यापार के क्षेत्र में सोना-चांदी और गुड़-खांड के भाव में तेजी के संकेत हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि

वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ हुई कहासुनी का मलाल रह सकता है। अपने दायित्वों की पूर्ति करेंगे और व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि

नाराज लोगों को मनाना मुश्किल हो सकता है। दिखावे के कारण खर्च बढ़ सकता है। किसी पूजनीय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। भ्रमण और मनोरंजन के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि

किसी की सिफारिश से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। ऐसा काम बनेगा, जिससे निजी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जेबकतरों और उठाईगीरों से सावधान रहें।

कर्क राशि

सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। कामकाज के कारण व्यस्तता रहेगी। संतान से जुड़ा सुखद समाचार मिल सकता है। यात्रा, देशाटन और वाहन सुख के योग हैं।

सिंह राशि

जोखिम भरे कार्यों से बचें। पारिवारिक आयोजन से प्रसन्नता मिलेगी। पदोन्नति से खुशी हो सकती है। कुछ उलझनों के बावजूद सफलता मिलने की संभावना है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए अधूरी जानकारी के आधार पर लिए गए फैसलों को बदलना पड़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है। मांगलिक कार्यों में सफलता मिलेगी और अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 23 October 2026
Saptahik Rashifal: मकर को मेहनत का फल, कुंभ को नौकरी में सफलता, इन राशियों को रहना होगा सावधान

तुला राशि

धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी पूजनीय या अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी साबित होगी और मन में संतोष बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

नया मकान खरीदने या बनवाने पर विचार हो सकता है। किसी का सहयोग लाभदायक रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। किसी करीबी मित्र से मुलाकात या बातचीत हो सकती है।

धनु राशि

निजी कार्यों को टालने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। किसी बड़े आयोजन को लेकर विचार-विमर्श होगा। खानपान में अनियमितता रह सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि

युवाओं को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। संतान से जुड़े कार्यों पर खर्च होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है।

कुंभ राशि

नई जिम्मेदारी मिलने से परेशानी हो सकती है। विवादों से दूर रहें। पारिवारिक सुख और सहयोग में वृद्धि होगी। मांगलिक कार्य संपन्न होने के योग हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए रुकी हुई योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे मान-सम्मान में कमी आए।

व्यापार भविष्य

आश्विन शुक्ल द्वादशी और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से सोना-चांदी के भाव में 30 से 40 रुपये तक तेजी आने की संभावना है। धान्यों के भाव स्थिर रह सकते हैं, जबकि रूई, सूत, कपास, वस्त्र, जूट, पटसन और बारदाने में मंदी के योग हैं। गुड़ और खांड के भाव में तेजी आने की संभावना है।

भाग्यांक: 3421

Navbharat Live
navbharatlive.com