Aaj Ka Rashifal: व्यापार में लाभ के संकेत, कुछ राशियों को विवाद और जोखिम से रहना होगा सावधान

Daily Horoscope: 9 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए मान-सम्मान, आर्थिक लाभ और सफलता लेकर आ सकता है। वहीं कुछ जातकों को यात्रा, विवाद और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी।
aaj ka rashifal 9 September 2026
9 सितंबर 2026 दैनिक राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Daily Horoscope 9 September 2026: आज 9 सितंबर 2026, बुधवार का दिन कई राशि के जातकों के लिए मान-सम्मान, आर्थिक लाभ और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कुछ लोगों को शासकीय और व्यापारिक कार्यों में लाभ मिलेगा, वहीं कुछ राशि के जातकों को यात्रा, आर्थिक मामलों और विवादों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। परिवार और दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन कई लोगों के लिए सुखद रहने वाला है।

आज जन्म लेने वाला बालक कैसा होगा?

आज जन्म लेने वाला बालक सुंदर, सुशील, कोमल, भावुक, परोपकारी और मिलनसार स्वभाव का होगा। उसका रुझान खेलकूद की ओर अधिक रहेगा और स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहने के योग हैं। हालांकि बचपन में अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ विलंब हो सकता है, लेकिन माता-पिता के प्रति बालक का लगाव और सम्मान हमेशा बना रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज शासकीय कार्यों में यश और मान-सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से शुभ संदेश मिल सकता है। दूर-दराज की यात्रा करते समय विशेष सतर्कता बरतें। दांपत्य जीवन में सुख और सहयोग बना रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का आज धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। दूर गए किसी मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सावधानी से आगे बढ़ना आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यकुशलता और आत्मविश्वास बना रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का आज सत्कार्य और धार्मिक या सामाजिक गतिविधियों में खर्च हो सकता है। आर्थिक एवं व्यापारिक कार्यों में लाभ मिलने के संकेत हैं। हालांकि विरोधी वर्ग सक्रिय रह सकता है, इसलिए अपनी योजनाओं को लेकर सावधान रहें। शुभ संदेश मिलने से प्रसन्नता का अनुभव होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज पारिवारिक वातावरण सुखद और अनुकूल रहेगा। मन में विशेष हर्ष और उत्साह बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखनी चाहिए। जोखिम वाले कार्यों को फिलहाल टाल देना ही आपके हित में रहेगा। किसी भी तरह के अनावश्यक विवाद में पड़ने से बचें। सोच-समझकर उठाया गया कदम भविष्य में लाभकारी साबित होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज परिवार के लोगों के साथ निकटता और आपसी प्रेम बढ़ेगा। कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्तता बनी रह सकती है। भूमि, भवन या मकान से जुड़े कार्य आसानी से पूरे होने के योग हैं।

aaj ka rashifal 9 September 2026
Weekly Horoscope: व्यापार में तरक्की और नौकरी में सफलता के योग, जानें इस हफ्ते का साप्ताहिक भविष्यफल

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के धन, मान-सम्मान और यश-कीर्ति में वृद्धि होने के संकेत हैं। अचानक कुछ नए कार्य या जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं। इसके बावजूद सुख और संतोष बना रहेगा। भविष्य के विकास को लेकर नई योजना बनाने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों की किसी व्यर्थ की समस्या का आज सरलता से समाधान निकल सकता है। हालांकि सहयोग में कुछ कमी महसूस हो सकती है। दूर-दराज की यात्रा के योग बन रहे हैं। विवादास्पद मामलों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आपसी तनाव के कारण मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कोई ऐसा महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है, जो आपके लिए काफी हितकर रहेगा। मांगलिक या शुभ कार्यों पर खर्च होने के योग हैं। परिस्थितियों को शांतिपूर्वक संभालने से दिन बेहतर रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की किसी लंबे समय से प्रतीक्षित कामना आज पूरी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन में सुख का अनुभव होगा। हालांकि ज्वर या अतिसार जैसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक आज अपने दायित्वों को पूरा करने में सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ प्राप्त होने के योग हैं और पुरुषार्थ एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। हालांकि जोखिम वाले कार्यों से बचने का प्रयास करें। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिल सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की महत्वाकांक्षी योजनाएं आज पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। मनोरंजक यात्रा या प्रवास का अवसर मिल सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में सतर्कता और सावधानी बरतना जरूरी रहेगा। मेहनत और समझदारी से सफलता प्राप्त होगी।

व्यापार भविष्य

भाद्रपद कृष्ण त्रयोदशी के दिन आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से सोना और चांदी के भाव में मंदी रहने के संकेत हैं। वहीं रूई और कपास में तेजी का रुख रह सकता है। गुड़ और खांड के भाव में धीरे-धीरे नरमी-गरमी बनी रहने की संभावना है।

आज हाजिर बाजार में बने भाव नीचे गिर सकते हैं। कुल मिलाकर व्यापार का रुख सामान्य रहने के योग हैं। कारोबारियों को बाजार की स्थिति को देखते हुए ही खरीद-बिक्री के निर्णय लेने चाहिए।

आज का भाग्यांक: 2543

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com