Aaj Ka Rashifal: आज किस राशि पर बरसेगी शनिदेव की कृपा? जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल

Horoscope Today 21 November: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्य जानें। किसे मिलेगा व्यापार में लाभ, किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें आज का राशिफल और व्यापार भविष्य।
Horoscope Today 21 November 2026
शनिवार 21 नवंबर का राशिफल(सोर्स- नवभारत लाइव डिजाइन)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मेष राशि वालों के लिए व्यापारिक सौदेबाजी रहेगी लाभकारी।

  • मिथुन राशि के जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत।

  • कर्क राशि वालों के रुके हुए कार्यों में आएगी तेजी।

  • कन्या राशि के कोर्ट-कचहरी मामलों में मिल सकती है सफलता।

  • मकर राशि को जीवनसाथी की सेहत की रहेगी चिंता।

  • गेहूं, चना, सरसों, तिल और कपास में तेजी के संकेत।

Horoscope Today 21 November 2026: शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए उन्नति और आर्थिक लाभ के अवसर लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों को स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी।

मेष राशि वालों को व्यापार में लाभ मिल सकता है, वहीं मिथुन राशि के जातकों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल और व्यापार का हाल।

मेष राशि

मेष राशि के लिए व्यापारिक सौदेबाजी लाभकारी साबित होगी। परिवार में किसी आयोजन के कारण प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। हालांकि, अनावश्यक विवादों से दूर रहना आपके हित में रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको का किसी प्रियजन से मुलाकात उपयोगी साबित हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। व्यर्थ के विवादों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। आर्थिक जरूरतों की पूर्ति होने के योग हैं।

Horoscope Today 21 November 2026
20 November 2026 Love Rashifal: किसे मिलेगा शुभ समाचार और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें लव राशिफल

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक, दूसरों की बातों में आकर अपनों से दूरी बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के आसार हैं। शारीरिक सुख और पारिवारिक चिंताओं में कमी आएगी। सामाजिक स्तर पर यश और सम्मान प्राप्त होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको को उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। निजी मामलों में उत्साह बना रहेगा। आपके प्रयासों की सराहना होगी और लंबे समय से सोचे हुए कार्यों में गति आएगी। दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है।

सिंह राशि

कुछ लोग झूठी बातें कहकर सिंह राशि के जातको को भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और कोई नया समाचार मिल सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें।

कन्या राशि

कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में कन्या राशि के जातको को राहत मिल सकती है। सामूहिक कार्यों में सभी की सहमति लेकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में सफलता के योग हैं। महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को किसी पुराने भय या चिंता से छुटकारा मिल सकता है। मित्रों के साथ कहासुनी होने से मन दुखी रह सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा का योग है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात लाभकारी साबित हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। कुछ अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। आय में कमी की संभावना को देखते हुए बजट बनाकर चलें।

धनु राशि

धनु राशि के जातको को मानसिक तनाव दूर होने से राहत मिलेगी। विपरीत परिस्थितियों में समझौता करना पड़ सकता है। आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

Horoscope Today 21 November 2026
Birthday Horoscope: आज जन्मे लोगों को मिलेगी आर्थिक राहत; दूर होंगी परेशानियां, जानें कैसा रहेगा आगामी वर्ष

मकर राशि

मकर राशि के लोग जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। उनके व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। हालांकि, सामाजिक प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातको के मन में बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार से कुछ परेशानी महसूस हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातको के मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। मेहनत वाले कामों में अधिक समय व्यतीत होगा। दूर रह रहे किसी मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है। धैर्य और मेहनत से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

व्यापार भविष्य: इन वस्तुओं के भाव में तेजी के संकेत

कार्तिक शुक्ल द्वादशी और रेवती नक्षत्र के प्रभाव से आज गेहूं, जौ, चना, सरसों, तिल, तेल, मटर, अरंडी, रूई, सूत और कपास आदि के भाव में तेजी रहने के संकेत हैं।

वहीं नारियल, सुपारी, बादाम, दाख और छुहारा के भाव में सामान्य नरमी का रुख रह सकता है। बारदाने के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।