Aaj Ka Rashifal: तुला राशि को कारोबार में लाभ के योग तो कुंभ को मिल सकता है नया अवसर, जानें आपका आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 November: मेष राशि वालों को अधिकारियों से मेलजोल में सफलता और भूमि-भवन के कार्यों में लाभ मिल सकता है। जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?
Today Horoscope 17 November 2026
आज का राशिफल(सोर्स-नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मेष राशि वालों को अधिकारियों से मेलजोल में सफलता

  • वृषभ राशि की धीमी योजनाओं में तेजी आने के संकेत हैं, लेकिन खर्च बढ़ सकता है।

  • मिथुन और सिंह राशि वालों को वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सलाह है।

  • तुला राशि के जातकों को भूमि-भवन के कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं।

  • मकर राशि वालों की कारोबार विस्तार की योजना सफल हो सकती है।

  • कुंभ राशि के जातकों को नया अवसर मिल सकता है

Aaj Ka Rashifal 17 November 2026: मंगलवार, 17 नवंबर 2026 का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ के अवसर लेकर आ सकता है। मेष राशि वालों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जबकि तुला राशि के जातकों को भूमि-भवन के कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं। वहीं मिथुन और सिंह राशि वालों को बातचीत में संयम रखने की जरूरत होगी।

आइए जानते हैं 17 नवंबर 2026 को सभी 12 राशियों का आज का भविष्य और व्यापार की स्थिति।

मेष राशि

मेष राशि के जातको को अधिकारियों से मेलजोल में अच्छी सफलता मिलेगी। भूमि-भवन से जुड़े कार्य बनेंगे। शारीरिक सुख और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। कामकाज के प्रति उत्साह रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग समय के साथ अपने तौर-तरीकों में बदलाव करने का मन बनेगा। धीमी गति से चल रही योजनाओं में तेजी आएगी। आय से अधिक खर्च हो सकता है। विशिष्टजनों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए रोक-टोक के कारण वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। धैर्य के साथ काम करना बेहतर रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं, लेकिन गुप्त शत्रुओं से नुकसान संभव है।

Today Horoscope 17 November 2026
घर में अशांति से लेकर धन की कमी तक..जानें किस परेशानी में पढ़े कौन सा स्तोत्र?

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको को अध्ययन के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। व्यापारिक साझेदारी लाभकारी रहेगी। नौकरी में अनुकूलता और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यों पर खर्च हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातको का वाणी पर संयम नहीं रखने से परिचित लोग नाराज हो सकते हैं। आध्यात्मिक अभिरुचि बढ़ेगी और धार्मिक सत्संग के अवसर मिलेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको को लिए गए फैसले को बदलने की स्थिति बन सकती है। कारोबारी यात्रा के योग हैं। खानपान में अनियमितता से परेशानी हो सकती है। शारीरिक श्रम अधिक करना पड़ेगा।

तुला राशि

तुला राशि को भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के सहयोग से किसी नए काम में कामयाबी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातको का वैचारिक गतिरोध दूर होगा। कारोबारी यात्रा सुखद रह सकती है। उत्सव और समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। भूमि, भवन और मकान से जुड़े कार्य बनेंगे।

धनु राशि

कुछ लोग आप पर दबाव बनाने का प्रयास कर सकते हैं। विवादास्पद मामले सुलझने के योग हैं। खर्च बढ़ सकता है और काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अनुशासन बनाए रखें।

Today Horoscope 17 November 2026
Vastu Tips: मुख्य द्वार पर न करें ये गलतियां, घर की सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं वास्तु के खास टिप्स

मकर राशि

मकर राशि के लोग कारोबार के विस्तार की योजना सफल हो सकती है। मनोबल बना रहेगा। साहसिक प्रयासों से विरोधियों पर विजय मिलेगी। धार्मिक कार्यों की पूर्ति के योग हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए जिद में लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं। दूसरों की सलाह लेकर काम करना लाभकारी रहेगा। आत्मविश्वास और मेहनत से लाभ मिलेगा। कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातको के मन में बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। कानूनी मामले सुलझने के योग हैं। आर्थिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जोखिम भरे कामों से बचने का प्रयास करें।

आज का व्यापार भविष्य

कार्तिक शुक्ल अष्टमी और धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से चीनी, रूई, कपास, खांड, सन, जूट और पाट आदि के भाव में मंदी रहने के संकेत हैं। वहीं गेहूं, जौ, चना, उड़द और मूंग के भाव में तेजी का रुख रह सकता है। अलसी और अरंडी के भाव में गिरावट होने की संभावना जताई गई है।