Kangana Ranaut और Javed Akhtar की कानूनी मामले में हुई सुलह, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, अब क्या साथ में करेंगे काम!

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और जावेद अख्तर ने अपनी कानूनी लड़ाई खत्म कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। साथ ही उन्होंने जावेद की तारीफ भी की है।
Kangana Ranaut और Javed Akhtar की कानूनी मामले में हुई सुलह, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, अब क्या साथ में करेंगे काम!
कंगना रनौत और जावेद अख्तर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन कई बार अपनी बेबाकी बातों से ट्रोल भी हो जाती है। हालांकि,  एक्ट्रेस ने राजनीतिक सफर शुरू करने के बाद भी वह खुलकर हर विषय पर बात करती हैं। इन सबके बीच आपको मालूम हो, पांच साल पहले जावेद अख्तर के साथ एक्ट्रेस का कानूनी विवाद शुरू हुआ था, जो आखिरकार अब खत्म हो गया है और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दी है।

दरअसल, फिल्मी दुनिया में एक से बढ़कर एक गीत लिखने वाले लेखक और गीतकार जावेद अख्तर अपनी बातों को सटीकता के साथ कहने के लिए जाने जाते हैं। सलीम और जावेद की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई बड़ी फिल्में भी दी हैं। लेकिन कंगना रनौत के साथ साल 2020 में उनका एक कानूनी विवाद शुरू हुआ था, जिसे दोनों ने आपसी समझौते से अब खत्म कर दिए हैं।

साल 2016 की बात है, जब कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का विवाद सार्वजनिक तौर पर खुलकर आया था। इस दौरान एक इंटरव्यू में कंगना ने जावेद अख्तर के साथ हुई एक मुलाकात का जिक्र किया था। बता दें कि जावेद साहब को रोशन परिवार का करीबी माना जाता है। कंगना ने टीवी पर जावेद के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र किया, तो उन्होंने एक्ट्रेस के ऊपर मानहानि का मामला दर्ज किया था, जिसे अब दोनों ने मिलकर सुलझा लिया है।

कानूनी मामले में सुलह होने के बाद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने जावेद अख्तर के लिए स्पेशल नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, आज जावेद जी और मैंने मिलकर अपने कानूनी मामले (मानहानि केस) को मध्यस्थता के जरिए सुलझा लिया है। इस पूरी प्रक्रिया में जावेद जी ने बहुत दयालु और विनम्र स्वभाव दिखाया। इतना ही नहीं, वह मेरी अगली फिल्म के लिए गाने लिखने के लिए भी तैयार हो गए हैं।

इस दौरान की तस्वीर भी एक्ट्रेस ने शेयर की है, जिसमें दोनों कोर्ट रूम में नजर आ रहे हैं और कैमरे के लिए पोज देते हुए हंस रहे हैं। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि कंगना की किस फिल्म के लिए जावेद अख्तर गाने लिखते हैं। कंगना की फिल्मों के बारे में बात करें तो जनवरी 2025 में उनकी मूवी इमरजेंसी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके लिए लोगों ने उनके काम को सराहा भी है।