Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से मिले बाइडन, बोले- उनकी मेजबानी करना सम्मान की बात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 16, 2023 | 07:44 AM

जो बाइडन-शी जिनपिंग

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: आखिरकार करीब एक साल बाद बीते बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग (Xi Jinping) की पहली बार आमने-सामने की मुलाकात हुई है। इन दोनों बड़े नेताओं की मुलाकात एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के दौरान सैन फ्रांसिस्को के फिलोली एस्टेट में हुई। 

#WATCH | San Francisco: US President Joe Biden hosts a Bilateral Meeting with President Xi Jinping of China. (Source: Reuters) pic.twitter.com/4YgTQ6KVqX — ANI (@ANI) November 15, 2023

गौरतलब है कि इन दोनों विश्व नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जबकि, अमेरिका और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंध इस समय सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। वहीं विश्व में आर्थिक मंदी छाई हुई है, पश्चिम एशिया और यूरोप में युद्ध छिड़े हैं और ताइवान को लेकर जबरदस्त तनाव की स्थिति है।

#WATCH | San Francisco: US President Joe Biden participates in a greet with President of China Xi Jinping. (Source: The White House) pic.twitter.com/3fGPV8FagU — ANI (@ANI) November 15, 2023

जानकारी दें की अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में 11 से 17 नवंबर के बीच APEC शिखर सम्मेलन हो रहा है। इस बार इस सम्मेलन की मेजबानी अमेरिका कर रहा है। सम्मेलन के बीच बीते 15 नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग मुलाकात हुई है। बीते साल इंडोनेशिया के बाली में G20 शिखर सम्मेलन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और शी जिनपिंग के बीच APEC शिखर सम्मेलन में 15 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को में मुलाकात हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

China में दर्दनाक हादसा…पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO

Explainer: क्या है लिपुलेख विवाद? समझिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर छिड़े बहस की पूरी कहानी

मजबूरी या कूटनीति? पाकिस्तान ने Donkey Meat Export को दी मंजूरी, ड्रैगन की धमकी के बाद पलटा फैसला

नेपाल का कैलाश मानसरोवर यात्रा पर अड़ंगा, बालेन सरकार ने भारत-चीन को भेजी चिट्ठी; लिपुलेख पर फिर छिड़ा विवाद

#WATCH | US President Joe Biden says, ” Today, President Xi and I also exchanged views on a range of regional and global issues, including Russia’s refusal to stop the war and brutal war of aggression against Ukraine and conflict in Gaza. As I always do, I raised areas where the… pic.twitter.com/i8Np5yp8zM — ANI (@ANI) November 16, 2023

इस मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि, “आज, राष्ट्रपति शी और मैंने कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें रूस द्वारा युद्ध रोकने से इंकार करना और यूक्रेन के खिलाफ आक्रामकता का क्रूर युद्ध और गाजा में संघर्ष शामिल है। जैसा कि मैं हमेशा ही करता रहा हूं, मैं उन क्षेत्रों को उठाया जहां संयुक्त राज्य अमेरिका को PRC की कार्रवाइयों के बारे में चिंता है, जिसमें हिरासत में लिए गए और बाहर निकलने, प्रतिबंधित अमेरिकी नागरिकों, मानवाधिकारों और दक्षिण चीन सागर में जबरदस्ती की गतिविधियां शामिल हैं। हमने उन तीनों चीजों पर चर्चा की। मैंने उन्हें उन व्यक्तियों के नाम दिए जो कि मुझे लगता है कि उन्हें हिरासत में लिया गया है और उम्मीद है कि हम उन्हें रिहा भी करा सकेंगे।हालांकि इस पर कोई भी सहमति नहीं है।”

वहीं अन्य  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुलाकात के दौरान शी ने बाइडन से कहा कि, अमेरिका और चीन को मतभेदों से ऊपर उठने में पूरी तरह सक्षम होना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि चीन और अमेरिका जैसे बड़े देशों के लिए एक-दूसरे से मुंह मोड़ना जैसा कोई विकल्प इन दोनों देशों के इए मौजूद नहीं है।

Xi jinping joe biden meeting apec summit us china conflict hamas israel taiwan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 16, 2023 | 07:44 AM

Topics:  

  • APEC
  • China
  • Joe Biden

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.