आकाश या पाताल! आखिर कहां छिपा बैठा है अमृतपाल सिंह? अब उत्तराखंड में खालिस्तानी की तलाश हुई तेज
- Written By: राहुल गोस्वामी
File Pic
नई दिल्ली. जहां एक तरफ भगोड़ा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को गिरफ्तार करना अभी भी पंजाब पुलिस के लिए ‘दूर की कौड़ी’ साबित हो रहा है। वहीं बीते पिछले 6 दिनों से गिरफ्तारी से बचने के लिए अमृतपाल लगातार अपनी जगह बदल रहा है। ऐसे में अब पुलिस उसके करीबियों को गिरफ्तार कर उस पर दबाव भी बना रही है। पुलिस की ओर से अब तक करीब 207 लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया जा चुका है।
वहीं एक ताजा खबर के मुताबिक,‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के बारे में अब यह कहा जा रहा है कि, वह अभी उत्तराखंड (Uttrakhand)) में छिपा हो सकता है। दरअसल 20 मार्च को CCTV कैमरे से मिले फुटेज में दिख रहा है कि उसने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक महिला के यहां रात गुजारी थी। पुलिस ने उस महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
#WATCH | CCTV visuals near the house in Kurukshetra, Haryana where Amritpal Singh stayed the night of 19th March. Punjab IGP says that Singh stayed here on the night of 19th & left the next day. One woman, Baljeet Kaur has been arrested in this regard. (CCTV visuals from March… pic.twitter.com/KcouIO4JtQ — ANI (@ANI) March 23, 2023
कुरुक्षेत्र के इस नए CCTV फुटेज में अमृतपाल सिंह यहां के शाहाबाद इलाके में सड़क पर छाता लेकर चलता हुआ दिख रहा है। फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि आरोपी अमृतपाल सिंह ने हल्के नीले रंग की शर्ट और काली पैंट पहन रखी है तथा वह रिहायशी इलाके में सड़क पर बड़े ही आराम से चल रहा है।उसके एक हाथ में छोटा क्रीम कलर का बैग भी मौजूद है तो दूसरे हाथ से काले रंग का छाता पकड़ रखा है। हालांकि इस फुटेज में उसका चेहरा नहीं दिख रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Haryana Bank Fraud: हरियाणा बैंक फ्रॉड में 590 करोड़ का घोटाला, HPGCL का अफसर बर्खास्त
नैनीताल कलेक्ट्रेट में मची सनसनी! पार्किंग में खड़ी कार के अंदर खून से लथपथ मिला वकील का शव
UK Board Result: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, 12th में 85% तो 10th में 98% पास, सीएम धामी ने दी बधाई
UK Board Result Out: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, इन 3 आसान तरीकों से चेक करें अपना रिजल्ट
अब ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि, अमृतपाल उत्तराखंड भाग निकला है। वहीं पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए वह कई जुगत लगा रहा है। इधर भगोड़े अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड भाग जाने की खबरों के बीच उत्तराखंड पुलिस अब हाई अलर्ट में है। वहीं राज्य के उधम सिंह नगर में अमृतपाल के पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही पडोसी राज्य UP को भी हाई अलर्ट किया गया है।
