Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेयर बाजार के जादूगर, ‘ओरेकल ऑफ ओमाहा’ वॉरेन बफेट का आज है जन्मदिन

बीते पांच दशकों से वॉरेन ऑफिस जाते समय McDonald से 2 सॉसेज पैटीज, 1 सॉसेज, अंडा और चीज में से कोई एक चीज ही ऑर्डर करते हैं, जिसकी कीमत होती है महज 3.2 डॉलर। 

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 20, 2025 | 06:00 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नयी दिल्ली. आज यानी 30 अगस्त विश्व भर में इन्वेस्टमेंट गुरू कहलाने वाले वॉरेन बफेट (Warren Buffett) का जन्मदिन है। आज के ही दिन 1930 में पैदा हुए बफेट 91 साल के हो गए हैं। गौरतलब है कि उन्हें अपने ​इन्वेस्टमेंट्स के सिलेक्शन और उनमें इतने कामयाब होने के लिए ‘ओरेकल ऑफ ओमाहा’ भी कहा जाता है। साल 2020 के एक गणना के अनुसार बफेट 82.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ ब्लूमबर्ग बिलियेनियर इंडेक्स में 10 सबसे रईस शख्स में शुमार हैं। उन्होंने च्युइंगम बेचने से शुरुआत कर अपना इन्वेस्टमेंट गुरू तक का सफर बहुत मेहनत से पूरा किया।

जी हाँ दोस्तों बर्कशायर हैथवे के CEO और दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट (Warren Buffett) का आज 91वां जन्मदिन है। वॉरेन बफेट का जन्म 30 अगस्त 1930 को नेब्रास्का में हुआ था। आपको जानकार अचरज होगा कि वॉरेन बफेट ने 11 साल की उम्र में पहला शेयर खरीदा था और आज उनकी दौलत करीब 6 लाख करोड़ रुपये यानी 82.6 अरब डॉलर या इससे ज्यादा भी है।

जन्म और निजी जीवन 

जानकार बताते हैं कि वारेन बफेट का जन्म ओमाहा, नेब्रास्का में अगस्त 30, 1930 को हुआ था, उनके माता-पिता का नाम हावर्ड (Howard) और लीला (स्टाल) था। एक स्थानीय शेयर दलाल का बेटा होने के कारण उनको शेयर बाज़ार से कम उम्र में ही प्यार हो गया।बेंजामिन ग्राहम (Benjamin Graham) उनके एक प्रभावशाली परामर्शदाता थे।

ग्राहम के विचारों नें उनके ऊपर इस कदर प्रभाव छोड़ा की उनसे सीधे शिक्षा प्राप्त करने के लिए वो कोलंबिया प्रबंध स्कूल (Columbia Business School) में जाकर भर्ती हो गए। कभी उन्होंने खुद कहा था कि, ” मैं 15% फिशर (Fisher) हूँ और 85% बेंजामिन ग्राहम”। जैसा की वो अक्सर ग्राहम द्वारा दी गई शिक्षा के बारे में कहते थे, “शेयर को एक व्यवसाय के रूप में देखना, बाज़ार के उतार चढाव को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना और सुरक्षा की गुंजाईश रहे इसकी चेष्टा करना, ये सभी निवेश करने के मूलभूत सिद्धांत हैं।” बेन ग्राहम नें उनको यही सिखाया था। आज से सौ वर्ष बाद भी निवेश के मूलभूत सिद्धांत यही रहेंगे।

आपको बता दें कि श्री बफेट नें 1952 में सुसान थोम्प्सन (Susan Thompson) से शादी कि। उनके 3 बच्चे हुए, सुसी, हॉवर्ड (Howard) और पीटर (Peter)। निकी कारणों से 1977 से उन्होनें अलग अलग रहना शुरू कर दिया था, हालाँकि जुलाई 2004 में सुसान कि मौत तक वो शादी शुदा ही बने रहे। उनकी सुपुत्री सुसी ओमाहा में रहती हैं और अपने सुसान A। बफेटट संस्था के द्वारा धर्मार्थ कार्य करती हैं और गर्ल्स, Inc (Girls, Inc।) कि राष्ट्रीय बोर्ड सदस्या भी हैं।

ऐतिहासिक दानी पुरुष 

आपको जानकार अचरज होगा कि जून 2006 में बफेट नें लगभग एक करोड़ बर्क़शायर हैथवे (Berkshire Hathaway) के बी श्रेणी के शेयर (जिनकी कीमत जून 23, 2006 तक लगभग 30.7 अरब अमेरिकी डॉलर थी),बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill & Melinda Gates Foundation) को दिए थे। उस समय ये इतिहास का सबसे बड़ा धर्मार्थ दान बन गया था। 2006 से शुरुआत कर के संस्था को कुल दान राशी का 5% सालाना तौर पर प्रत्येक जुलाई को मिलेगा। इतना ही नहीं बफेटट गेट्स संस्था के निदेशकों के बोर्ड के भी सदस्य हैं।

उनसे जुडी कुछ रोचक बातें 

  • वॉरेन बफेट ने अपना पहला शेयर 11 साल की उम्र में खरीदा था और 13 साल की उम्र से टैक्स भर रहे हैं।
  • 21 साल की उम्र में बफेटट की नेटवर्थ 20 हजार डॉलर थी।
  • 2008 में बिल गेट्स को पीछे छोड़ते हुए वो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए, तब उनके पास 62 बिलियन डॉलर की दौलत थी।
  • बफेट ने अपनी 99 परसेंट संपत्ति को दान करने का ऐलान किया है।
  • बफेट बर्कशायर हैथवे के मालिक हैं। जिसकी 60 से ज्यादा कंपनियां हैं।
  • 1987 में हुए मार्केट क्रैश में वॉरेन बफेटट ने एक दिन में 242 मिलियन डॉलर गंवाए थे।
  • वॉरेन बफेट फिजूलखर्ची कतई नहीं करते। वे अपने ब्रेकफास्ट पर 4 डॉलर से भी कम खर्च करते हैं। बीते पांच दशकों से वॉरेन ऑफिस जाते समय McDonald से 2 सॉसेज पैटीज, 1 सॉसेज, अंडा और चीज में से कोई एक चीज ही ऑर्डर करते हैं, जिसकी कीमत होती है महज 3.2 डॉलर।

Warren buffett birthday special share market oracale of omaha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 30, 2021 | 07:00 AM

Topics:  

  • Warren Buffett

सम्बंधित ख़बरें

1

दुनिया के सबसे होशियार निवेशक वॉरेन बफेट को झटका, ₹31,600 करोड़ का हुआ नुकसान

2

अरबपति वॉरेन बफेट के गोल्डन रूल, इन 5 चीजों पर कभी बर्बाद नहीं करें पैसे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.