Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

22 अप्रैल : पृथ्वी दिवस मनाकर धरा को बचाने के संकल्प का दिन

World Earth Day : पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने तथा दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 22 अप्रैल के दिन ‘पृथ्वी दिवस'मनाने की परंपरा शुरू हुयी।

  • Written By: रंजन सिंह
Updated On: Apr 21, 2025 | 10:40 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नयी दिल्ली. पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने तथा दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 22 अप्रैल के दिन ‘पृथ्वी दिवस’ यानि‘ अर्थ डे’ (World Earth Day) मनाने की शुरूआत की गई थी। 1970 में शुरू की गई इस परंपरा को 192 देशों ने खुली बांहों से अपनाया और आज लगभग पूरी दुनिया में प्रति वर्ष पृथ्वी दिवस के मौके पर धरा की धानी चुनर को बनाए रखने और हर तरह के जीव-जंतुओं को पृथ्वी पर उनके हिस्से का स्थान और अधिकार देने का संकल्प लिया जाता है। 22 अप्रैल वर्ष का 112वां दिन है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी इस दिन का खास मुकाम है। इसी दिन देश के महान सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया था। देश दुनिया के इतिहास में 22 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

1906 : यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत। 1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।

1921 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विस से त्यागपत्र दिया। 1931 : मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

सम्बंधित ख़बरें

कब और कैसे हुयी पर्यावरण जागरूकता की शुरुआत, जानिए किसने की थी पहली बार पहल

22 अप्रैल का इतिहास: आज के दिन पृथ्वी दिवस मनाकर धरा को बचाने का लिया संकल्प, इतिहास में दर्ज हैं और भी घटनाएं

World Earth Day 2025: एक जोड़ी जींस बनाने में लगता है 7,500 लीटर पानी, जानें विश्व धरती दिवस पर ये खास तरह का क्लोदिंग ट्रेंड

World Earth Day 2025: आखिर क्यों साल में दो बार मनाया जाता है धरती दिवस, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

1958 : एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना के पहले भारतीय प्रमुख बनाए गए।

1970 : दुनिया में पहली बार पृथ्‍वी दिवस मनाया गया।

1983 : अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।

1997 : पेरू में जापानी दूतावास में चार माह से चल रही घेराबंदी को समाप्त करने के लिए सेना ने प्रवेश किया।

2012 : लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत। 2016 : 170 से ज्यादा देशों ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसे नवंबर 2016 में लागू किया गया।

Today in history world earth day 2021 celebrate earth day with these inspiring quotes about nature environment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2021 | 01:21 PM

Topics:  

  • Earth Day

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.