Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘प्लीज शूट मत करना’: जब इक्वाडोर में टीवी स्टूडियो में Live प्रसारण के दौरान घुसे कुछ हथियारबंद, फिर क्या हुआ

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 10, 2024 | 09:34 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

क्विटो: 1 इक्वाडोर में मंगलवार को एक कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के दौरान नकाबपोश बदमाश बंदूकों और विस्फोटकों के साथ एक समाचार चैनल के सेट में घुस गए और उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को धमकी भी दी। इक्वाडोर के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख ने बताया कि सभी बंदूकधारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल अब इक्वाडोर में हालात काफी बिगड़ चुके हैं। यहां नकाबपोश लोग एक टेलीविजन चैनल के सेट पर घुस गए। इन्होंने लाइव प्रसारण के दौरान बंदूकें और विस्फोटक दिखाकर लोगों को डराने की कोशिश की। इसपर राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने तुरंत हमलावरों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने का आदेश दिया। साथ ही एलान कर बताया कि देश ‘आंतरिक सशस्त्र संघर्ष’ में प्रवेश कर गया है।

Que pena todo lo que esta pasando con los hermanos del canal tc televisión, Dios los cuide pic.twitter.com/behRNVacSz

— Emergencias Ec (@EmergenciasEc) January 9, 2024

जब लोगों में मचा डर और हड़कंप

यहाँ बंदूकों से लैस और डायनामाइट की छड़ों की तरह दिखने वाले ये लोग बंदरगाह शहर गुआयाकिल में टीसी टेलीविजन के स्टूडियो में घुस गए और चिल्लाने लगे कि उनके पास बम हैं। पीछे से गोलियों से मिलती-जुलती आवाजें सुनाई दे रही थीं। वहीं एक महिला को गोलियों की आवाज के बीच यह कहते हुए सुना गया कि गोली मत मारो, प्लीज गोली मत मारो। 

घुसपैठियों ने लोगों को जमीन पर लेटने को मजबूर कर दिया और स्टूडियों की लाइट बंद होने के बाद दर्द से चिल्लाते हुए सुना जा सकता था। हालांकि लाइव प्रसारण जारी रहा। फिलहाल यह साफ़ नहीं है कि स्टेशन का कोई कर्मी घायल हुआ है या नहीं। वहीं,  एक कर्मचारी ने एक व्हाट्सएप संदेश में बताया कि नकाबपोश लोग ऑन एयर हैं। वे हमें मारने के लिए आए हैं। प्लीज भगवान ऐसा न होने दें। 

हालांकि पुलिस कमांडर सीजर जेपाटा ने टीवी चैनल ‘टेलीअमेजोनास’ को बताया कि अधिकारियों ने नकाबपोश बदमाशों की बंदूकें और विस्फोटक जब्त कर लिए हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोगों की गिरफ्तारी की गई है। जेपाटा ने कहा, ‘‘इसे आतंकवादी घटना ही माना जाना चाहिए।” इसबीच राष्ट्रपति की ओर से एक आदेश जारी कर कहा गया है कि दक्षिणी अमेरिकी देश में ‘आंतरिक सशस्त्र संघर्ष’ चल रहा है। 

Rmed men storm tv studio during a live broadcast in ecuador

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 10, 2024 | 09:34 AM

Topics:  

  • World

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.