Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुजरात के राजकोट में TRP गेमिंग जोन अग्नीकांड में अब तक 9 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत, SIT जांच शुरु

गुजरात के राजकोट शहर में बिते शनिवार (25 मई) को टीआरपी गेम जोन में लगी भीषण आग में बच्चों सहित 27 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: May 26, 2024 | 07:50 AM

राजकोट में लगी भयंकर आग

Follow Us
Close
Follow Us:

राजकोट: गुजरात से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के राजकोट में बिते शनिवार शाम एक गेम जोन में भयंकर आग लगने से कुछ मासुम बच्चों समेत अब तक कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। इस बाबत प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं पुलिस ने बताया कि अब तक की कार्रवाई में गेम जोन के मालिक और प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया और इनसे पूछताछ की जा रही है।

वहीं अब गुजरात राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है। इस बाबत अधिकारियों ने बताया कि गेमिंग गतिविधियों के लिए निर्मित फाइबर के एक ढांचे में बीती शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक आग लग गई, जिसके बाद अब तक इस प्रभावित टीआरपी गेम जोन में बचाव अभियान जारी है।

घटना पर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, “राजकोट में एक बहुत ही दुखद घटना घटी है, इस घटना में कई परिवार के सदस्यों ने अपने प्रियजनों को खो दिया और कई बच्चों की भी मृत्यु हुई है। SIT को सुबह 3 बजे तक जांच शुरू करने का निर्देश दिया गया है। उन विभागों के सभी अधिकारी जिनके अधीन खेल क्षेत्र निर्माण की जिम्मेदारी है, उन्हें आज प्रात: 3 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। सभी प्रकार की जांच आज ही शुरू हो जाएगी और जल्द ही न्याय दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।”

इसस भयंकर आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। इधर घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है।वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत अन्य नेताओं ने भी घटना पर दुख जाहिर किया है।PM मोदी ने बचाव और राहत प्रयासों के बारे में जानकारी लेने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की।

इधर मुख्यमंत्री पटेल ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये तथा प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की राशि देने की घोषणा की है। वहीं आग लगने के बाद राजकोट के पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने मीडियाकर्मियों को बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी और शहर के सभी ‘गेमिंग जोन’ को परिचालन बंद करने का संदेश जारी किया गया है।

Rajkot firegujarat fire breaks out at gaming zone in gujarat rajkot

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2024 | 07:50 AM

Topics:  

  • Bhupendra Patel

सम्बंधित ख़बरें

1

चेतेश्वर पुजारा के रिटायरमेंट पर गुजरात के सीएम का शुभकामना संदेश, कहा- उनकी क्रिकेट यात्रा अद्भुत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.