Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे: अजित पवार के समर्थन में लगे पोस्टर, बताया- ‘ये जनता के CM’, कर्नाटक में NCP ने किया किनारा

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Apr 22, 2023 | 11:05 AM

Ajit Pawar File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली/पुणे/मुंबई. जहां एक तरफ NCP नेता अजीत पवार (Ajit Pawar) को पहले कर्नाटक में हो रहे विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election) के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर किया गया। वहीं, वे खुद इसके बाद वह पार्टी की बैठक में भी नहीं पहुंचे।  और अब उनके नाम से एक नया विवाद पुणे के कोथरुड में दिखने को मिला है। दरअसल अब कोथरुड की सड़कों पर जगह जगह अजीत पवार के पोस्ट लगे हैं।  इसमें उन्हें जनता का मुख्यमंत्री बताया गया है। इससे पहले बीते शुक्रवार को उन्होंने खुद मुख्यमंत्री बनने की इच्छा भी जताई थी।  कहा था कि इसके लिए उन्हें 2024 तक इंतजार भी नहीं करना होगा। 

शिंदे पर अजित का तंज 

सम्बंधित ख़बरें

Baramati Bypoll 2026: बारामती उपचुनाव में डबल हुई सुनेत्रा की चुनौती, 2024 में 23 थे अब मैदान में 53 उम्मीदवार

Baramati Assembly Constituency 2026: बावनकुले की कांग्रेस को चेतावनी, ‘उम्मीदवार उतारा तो बड़ी हार’

‘अजित पवार प्लेन हादसे के एक दिन पहले…’, रोहित पवार का अशोक खरात को लेकर चौंकाने वाले खुलासा

Jay Pawar ने BSR एयरलाइंस मालिक की गिरफ्तारी की मांग, विमान हादसे पर उठाए सवाल

दरअसल उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे फिलहाल सीख ही रहे हैं।  जब तक उन्हें तजुर् होगा, उनकी कुर्सी चली जाएगी।  उन्होंने यह भी कहा था कि, वह बतौर उप मुख्यमंत्री दो मुख्यमंत्रियों के साथ काम कर चुके हैं।  उनके समय के दोनों मुख्यमंत्रियों उद्धव ठाकरे और पृथ्वीराज चव्हाण को भी काम का और पद का तजुर्बा नहीं था, लेकिन उन्होंने उप मुख्यमंत्री रहते ही सरकार का पूरा कामकाज संभाला था।  इससे पहले मराठा आरक्षण संबंधी बैठक में उन्हें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आमंत्रित भी नहीं किया था। 

NCP भी कर रही अजित से किनारा 

वहीं पार्टी की ओर से उन्हें तगड़ा झटका कर्नाटक में हो रहे विधानसभा चुनावों में स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर करके दिया गया है।  हालांकि इन सब घटनाक्रमों को देखते हुए राजनीतिक गलियारे में अब उन्हें लेकर चर्चा गर्म है।  साथ ही उनकी भावी रणनीति को लेकर भी कयासों का अंबार है।   हालांकि खुद अजीत पवार ने दावा किया कि जब तक उनके शरीर में जान है, वह NCP में बने रहेंगे।  ऐसे में अब पुणे के कोथरुड में लगे इन पोस्टर के चलते फिर से अटकलों के गलियारें गर्म है। 

Pune posters put up in support of ajit pawar said he is the cm of the people ncp sidelines in karnataka

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2023 | 11:05 AM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • NCP leader Ajit Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.