Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर टिम सीफर्ट ने साझा किया अपना अनुभव, कहा- IPL बायो बबल के अंदर अच्छा महसूस कर रहा था, यह सुरक्षित था

  • By आसिफ सईद
Updated On: May 25, 2021 | 11:58 AM

File

Follow Us
Close
Follow Us:

आकलैंड: न्यूजीलैंड (New Zealand) के क्रिकेटर (Cricketer) टिम सीफर्ट (Tim Seifert) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) (IPL) के दौरान जब कोविड—19 (Covid-19) के लिये पॉजिटिव पाया गया तो एकबारगी उन्हें लगा जैसे दुनिया थम सी गयी है लेकिन इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें टूर्नामेंट के बायो बबल (जैव सुरक्षित वातावरण) के अंदर कभी असुरक्षित महसूस नहीं हुआ। सीफर्ट ने कहा कि कोविड—19 की मुश्किलों से गुजरने के बावजूद वह भविष्य के टूर्नामेंटों के लिये भारत जाएंगे। इनमें टी20 विश्व कप भी शामिल है जो इस साल के आखिर में खेला जाना है।

सीफर्ट ने न्यूजीलैंड हेरल्ड से कहा, ”आईपीएल से पहले वहां मौजूद इंग्लैंड के खिलाड़ियों से बात की थी और उन्होंने बताया कि सब कुछ अच्छा है। हमने सब अच्छी चीजें ही सुनी जिनमें टूर्नामेंट के लिये की गयी तैयारियां भी शामिल थी। ” उन्होंने कहा, ”यह किसी भी खिलाड़ी के लिये वहां जाने के लिये अच्छा माहौल था और ईमानदारी से कहूं तो मैं​ जितने समय भी वहां (भारत में) रहा, बायो बबल में अच्छा लगा। मैं वहां सुरक्षित महसूस कर रहा था।”

सीफर्ट कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम का हिस्सा थे। वह बीमारी से उबरने के बाद न्यूजीलैंड वापसी पर यहां 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास पर हैं। स्वदेश लौटने के 24 घंटे पहले वायरस से संक्रमित होने के कारण उन्हें लीग स्थगित किये जाने के बावजूद भारत में रुकना पड़ा था। उनका बयान आईपीएल की अन्य टीमों के कुछ खिलाड़ियों के बयानों के विपरीत है। इनमें आस्ट्रेलिया के एडम जंपा भी शामिल हैं जिन्होंने कहा था कि वह भारत में आईपीएल बायो बबल के अंदर असुरक्षित महसूस कर रहे थे।

सीफर्ट ने कहा, ”मुझे अलग थलग कर दिया गया और बताया ​गया कि मेरा परीक्षण पॉजिटिव आया है। सभी के वापस लौटने के बाद मेरा दिल टूट गया। पूरे टूर्नामेंट में से मैं केवल अकेला विदेशी खिलाड़ी था जो भारत में था। तब चीजें थोड़ी वा​स्तविक हो गयी थी।” उन्होंने कहा, ”ऐसा लगा कि जैसे दुनिया थम गयी है। मैं वास्तव में नहीं सोच पा रहा था कि आगे क्या होगा और यह इसका डरावना पक्ष था। आप कई चीजों के बारे में सुनते हैं और मुझे लगा कि ऐसा मेरे साथ भी होने वाला है।”

सीफर्ट ने चेन्नई में उपचार के दौरान उन्हें सहज बनाये रखने में मदद करने के लिये न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गजों ब्रेंडन मैकुलम और स्टीफन फ्लेमिंग के अलावा केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ”यह निश्चित तौर पर मुश्किल समय था। मैं ब्रैंडन मैकुलम और स्टीफन फ्लेमिंग का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने चीजों का आसान बनाने में मदद की। ” 

New zealand cricketer tim seifert shared his experience said ipl was feeling good inside bio bubble it was safe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2021 | 11:58 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

Bihar Politics: चुनाव आते-आते टूट जाएगा NDA गठबंधन, ‘चाचा’ की भविष्यवाणी ने बढ़ाई सियासी टेंशन!

2

भाजपा सासंद की बहन को ससुर ने सड़क पर पीटा, दहेज में मांगा विधायकी का टिकट तो भाई ने DGP का किया फोन

3

जितिया में नाेनी साग खाने का है बड़ा महत्व, जानिए आख़िर क्या है इसकी वजह

4

त्रिशा कर ने एक्सप्रेशन और स्टाइल से फैंस को बनाया दिवाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.