Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP: ‘हिंदुस्तान के दिल’ पहुंचे नेपाली PM प्रचंड, इंदौर में खाए पोहे

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jun 02, 2023 | 12:43 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

इंदौर. पड़ोसी देश नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल (Nepal PM Pushp Kamal) ‘‘प्रचंड” बुधवार से जारी अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा के तहत दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे जहां उनका पारंपरिक अंदाज में जोरदार स्वागत किया गया। चश्मदीदों ने बताया कि भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रचंड की अगवानी की।

नेपाल के प्रधानमंत्री जैसे ही अपने विमान से हवाई अड्डे पर उतरे, मुख्यमंत्री ने उन्हें पारम्परिक दुपट्टा पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रचंड ने चौहान से बातचीत में कहा कि वह दो-तीन बार भोपाल आ चुके हैं, लेकिन इंदौर पहली बार आए हैं। हवाई अड्डा परिसर में प्रचंड के स्वागत के दौरान स्थानीय कलाकारों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर निमाड़ अंचल के गणगौर नृत्य तथा आदिवासियों के भगोरिया नृत्य की प्रस्तुति दी।

#WATCH इंदौर: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ इंदौर पहुंचे, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। pic.twitter.com/AX64U4tUZK — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2023

इन कलाकारों ने नेपाल के प्रधानमंत्री के सामने उस मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक छटा पेश की जिसे भौगोलिक रूप से भारत के बीचों-बीच स्थित होने के कारण ‘‘हिंदुस्तान का दिल” भी कहा जाता है। मध्यप्रदेश में रह रहे नेपाल मूल के लोगों ने भी प्रचंड का हवाई अड्डा परिसर में स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भारत और नेपाल, दोनों पड़ोसी देशों के राष्ट्रध्वज थाम रखे थे। प्रचंड के स्वागत के लिए हवाई अड्डा परिसर में लाल कालीन बिछाया गया था। पुलिस ने इस परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड इंदौर के हवाई अड्डे से 55 किलोमीटर दूर स्थित धार्मिक नगरी उज्जैन के लिए रवाना हो गए जहां वह भगवान शिव के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में शामिल महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि उज्जैन से इंदौर लौटने के बाद प्रचंड शुक्रवार को दोपहर में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के साथ बैठक करेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री शुक्रवार की शाम को इंदौर के एक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र का दौरा करेंगे जहां स्थानीय अधिकारी उन्हें स्वच्छता के उन टिकाऊ उपायों की जानकारी देंगे जिनके बूते यह शहर पिछले छह साल से साफ-सफाई के मामले में देश भर में सिरमौर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रचंड इंदौर के एक होटल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान की मेजबानी में शुक्रवार रात आयोजित भोज में शामिल होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि कल शनिवार को प्रचंड शहर में टीसीएस और इन्फोसिस सरीखी दिग्गज आईटी कंपनियों के विशेष आर्थिक क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे और इसके तुरंत बाद दोपहर में दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रचंड बुधवार से भारत की चार दिन की यात्रा पर हैं और उन्होंने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोनों देशों के आपसी संबंधों को लेकर राजधानी दिल्ली में वार्ता की थी। 

Mp nepali pm prachanda reached the heart of india ate poha in indore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2023 | 12:43 PM

Topics:  

  • Mahakal Temple

सम्बंधित ख़बरें

1

उज्जैन: महाकाल का मुखौटा टूट कर गिरा, आपदा के संकेत तो नहीं-Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.