Pic: Social Media
नई दिल्ली/अहमदनगर. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के अहमदनगर (Ahmadnagar) में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर पथराव हुआ है। वहीं सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए बवाल को शांत कराया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने करीब अब तक 36 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। वहीं करीब 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस घटनाक्रम में 5 लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
घटन पर पुलिस की जानकारी के मुताबिक, छत्रपति संभाजी नगर हाईवे पर गजराज नगर की बताई जा रही है। इस पथराव में एक स्विफ्ट कार के अलावा दो मोटरसाइकिलें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। वहीं पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, मुकुंद नगर इलाके में भी पथराव की बड़ी खबरें आ रही हैं। ऐसे में हालात को देखते हुए पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी है।
पता हो कि, महाराष्ट्र के संभाजी नगर में रामनवमी के दिन से ही बवाल मचा हुआ है। वहीं मंगलवार कोमहाराष्ट्र के अहमदनगर और नंदुरबार में दो गुटों में झड़प हो गई थी। बाद में देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में 2 पुलिसकर्मी घायल भी हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने अब तक 7 लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी दें कि, रामनवमी के अवसर पर महाराष्ट्र में कई जगह हिंसक घटनाएं हुई थीं। इसमें संभाजी नगर के अलावा मुंबई का मलाड भी इसमें शामिल है। रामनवमी के जुलूस के दौरान यहां 2 गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई थी। इसके साथ ही अगले दिन छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा में दो पक्ष आपस में टकरा गए। यहां तब भीषण आगजनी भी हुई थी। इस भयंकर घटना में 10 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए थे। इससे पहले बीते 1 अप्रैल को जलगांव में मूर्ति तोड़ने को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 12 लोगों को अरेस्ट किया था।