Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: मुंबई में बढ़ा कोरोना का कहर, 24 घंटों में 763 नए केस, CM उद्धव की बढ़ी टेंशन, BMC भी अलर्ट, क्या आएगी चौथी लहर?

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jun 04, 2022 | 11:52 AM

Pic: Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक तरफ देश में कोरोना कि गति एक बार फिर से बढ़ी है। वहीं महाराष्ट्र और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में फिर से कोरोना (Corona) ने अपना सिर उठाना शुरू किया है। गौरतलब है कि अकेले मुंबई में बीते शुक्रवार को कोरोना के 763 नए केस सामने आए हैं। वहीं लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए BMC कमिश्नर इकबाल चहल ने अपने साफ़ निर्देशों में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि, दैनिक कोरोना परीक्षणों की संख्या को मौजूदा 8000 परीक्षणों (Covid Test) से बढ़ाकर अब 30,000 से ज्यादा की होनी चाहिए। फ़िलहाल शहर में संक्रमण की दर 8% तक पहुंच चुकी है। जो एक चेतावनी का संकेत है।

क्या है मुंबई के हाल 

राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में 763 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,068,008 हो गई है। शहर में अब तक 16,567 लोगों की महामारी से मौत हुई हैं। 

IIT कानपुर की भविष्यवाणी

गौरतलब है कि IIT कानपुर के विशेषज्ञों के एक शोध और भविष्यवाणी के अनुसार जुलाई में कोरोना की चौथी लहर आ सकती है। वहीं मानसून के मौसम शुरू होने के साथ ही चौथी लहर और जल जनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए BMC कमिश्नर इकबाल चहल ने संबंधित कार्यालयों और विभागों को अब अलर्ट और तैयार रहने को कहा है।

IIT बॉम्बे में हुआ था कोरोना विस्फोट

पता हो कि IIT बॉम्बे  में बीते कुछ दिनों में कम से कम तीस लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हालाँकि इन सभी में महामारी के हल्के लक्षण हैं। सभी को आइसोलेशन में भेजा गया है। फ़िलहाल शिक्षण संस्थान ने अपने किसी भी केंद्र को या परिसर में गतिविधियों को बंद नहीं किया है और प्रबंधन सभी जरुरी और एहतियाती कदम उठा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने अब राज्य के स्वास्थ्य विभाग को लिखा पत्र

ऐसे में महाराष्ट्र सहित देश के 5 राज्यों में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या ने एक बार फिर भय का माहौल बनाया है। वहीं महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने पहले ही जनता से कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा है, वर्ना फिर से पाबंदियों का उन्हें सामना करना पड़ेगा। इधर, इन सबके चलते केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ। प्रदीप व्यास को बाकायदा पत्र लिखकर इस पर ध्यान खींचा है। उन्होंने अपने पत्र में निगरानी बढ़ाने और मरीजों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण पाने के लिए तत्काल कदम उठाने के लिए कहा है। पत्र में उन्होंने सख्त कदम उठाते हुए चौथी लहर को आने से रोकने के लिए भी निर्देश दिया है।

इन राज्यों में फिर बढ़ी कोरोना कि रफ़्तार 

इस पत्र के संबंध में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग प्रमुख अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ। प्रदीप व्यास ने बताया कि, “मुझे ऐसा पत्र मिला है और हम लोग स्थिति पर पूरी निगरानी रख रहे हैं।” हालाँकि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने महाराष्ट्र के अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल के स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र लिखकर सावधान रहने के लिए कहा है। वहीं महाराष्ट्र के बारे में उन्होंने लिखा है कि राज्य के छह जिले मुंबई, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर, रायगड, पुणे में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ रही है। यहां पर मरीजों की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाई जाए। जरुरत पड़े तो टेस्टिंग बढ़ाई जाए। जहां पर मरीज बढ़ रहे हैं, वहां पर उद्धव सरकार सख्त कदम उठाए।

CM उद्धव ठाकरे ने कसी कमान 

इधर मामले पर महाराष्ट्र सरकारभी सजग है। स्वयं CM उद्धव ठाकरे ने कोरोना टास्क फोर्स की बैठक बुलाकर बयानबाजी के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। वहीं उन्होंने मास्क का उपयोग करने तथा बुखार या गले में खराश आने जैसे अन्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करने के लिए कहा है। इसके साथ ही सरकार ने अब स्पष्ट किया है कि किसी भी कीमत पर राज्य में कोरोना की चौथी लहर नहीं आनी चाहिए।

क्या हैं राज्य के हाल 

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है। वहीं यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 5,000 पार हो गई। जिससे राज्य के उद्धव  सरकार की टेंशन बढ़ गई है। यहां लगातार  तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। जबकि तीन लोगों की महामारी से मौत हो गई। यह जानकारी बीते शुक्रवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हुए आंकड़ों को देखें तो राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,134 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,90,346 और मृतक संख्या 1,47,864 पर पहुंच चुकी है।

ऐसे बचें कोरोना से 

  • कम से कम 1 मीटर कि सुरक्षित दुरी बनाए रखें, भले ही वे बीमार न हों।
  • सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाएं, खास तौर पर इमारत के भीतर या जब शारीरिक दूरी बनाना संभव न हो।
  • बंद जगहों की बजाय खुली, हवादार जगहें चुनें। अगर किसी इमारत के भीतर हैं, तो वहां की खिड़कियां खोलें।
  • अपने हाथों को बार-बार धोएं। हाथ धोने के लिए, साबुन और पानी या एल्कोहल वाला हैंड रब इस्तेमाल करें।
  • अपनी बारी आने पर कोरोना का टीका लगवाएं। टीकाकरण के बारे में जरुरी स्थानीय निर्देश फ़ॉलो करें।
  • खांसने या छींकने पर अपनी नाक और मुंह को कोहनी या रूमाल से ढंक लें।
  • अगर आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं, तो अपने घर पर ही रहें।

 

Maharashtra corona in mumbai 763 new cases in 24 hours bmc also alert what will be the fourth wave

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2022 | 11:52 AM

Topics:  

  • maharashtra corona cases

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र में घातक हो रहा कोरोना; 12 नए मरीज पॉजिटिव, 76 वर्षीय महिला की मौत

2

महाराष्ट्र में फिर कोरोना का डर! अब तक 33 लोगों की मौत, 25 नए मामले आए सामने

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.