‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ पर PM नरेंद्र मोदी में कही ये बड़ी बात, जानें पूरी खबर
- Written By: राहुल गोस्वामी
PM Modi (Photo Credits-ANI Twitter)
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बृहस्पतिवार को ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ (World Health Day) के अवसर पर कहा कि सरकार नागरिकों को अच्छी गुणवत्ता वाली किफायती स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार करने के लिए अथक प्रयास कर रही है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हर साल सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डब्ल्यूएचओ ‘मानव और ग्रह’ को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक कार्यों पर वैश्विक ध्यान केंद्रित कर रहा है और कुशलक्षेम पर केंद्रित समाज बनाने के लिए एक पहल को बढ़ावा दे रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं। सभी का स्वास्थ्य उत्तम रहे। आज का दिन स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है। यह उनकी कड़ी मेहनत है, जिसने हमारे ग्रह को सुरक्षित रखा है।” उन्होंने कहा कि भारत सरकार, भारत के स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। मोदी ने कहा कि देश के नागरिकों को अच्छी गुणवत्ता वाली और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने पर ध्यान दिया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
अरब सागर में फंसे Indian Vessel की पाकिस्तानी नौसेना ने की मदद, लेकिन जनरेटर नहीं हुआ ठीक
Iraq Oil: सस्ता तेल और नई डील! रूस के नक्शेकदम पर इराक, भारत को भारी छूट देने के लिए रखी शर्तें
भारत ने क्यों चुकाई पाकिस्तान से सिंधु जल संधि की कीमत? समझौते की इन 5 शर्तों ने बांधे दिल्ली के हाथ
आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्॥ Greetings on World Health Day. May everyone be blessed with good health and wellness. Today is also a day to express gratitude to all those associated with the health sector. It is their hardwork that has kept our planet protected. — Narendra Modi (@narendramodi) April 7, 2022
प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘ यह बात हर भारतीय को गौरवान्वित करती है कि हमारे देश में दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ चलाई जाती है।”उन्होंने कहा कि जब भी वह ‘पीएम जन औषधि’ जैसी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करते हैं, तो उन्हें बहुत खुशी होती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे किफायती स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान केंद्रित करने से वंचित तथा मध्यम वर्ग की काफी बचत होती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साथ ही, सरकार समग्र स्वास्थ्य को और बढ़ावा देने के लिए ‘आयुष नेटवर्क’ को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले आठ वर्षों में, चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन आए हैं। कई नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए। चिकित्सा की पढ़ाई को स्थानीय भाषाओं में संभव बनाने के हमारी सरकार के प्रयास अनगिनत युवाओं की आकांक्षाओं को पंख देंगे।”
