Pic: ANI
नई दिल्ली/बागपत. एक बड़ी खबर के अनुसार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) को तलवार से केक काटकर अपनी आजादी का जश्न मनाते हुए देखा गया। दरअसल कोर्ट से 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद राम रहीम बागपत स्थित अपने बरनावा आश्रम पहुंचा और फिर तलवार से केक काटकर उसने अपनी आजादी का जश्न मनाया।
जानकारी हो कि, राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बलात्कार और हत्या के मामले में सजा काट रहा है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के पैरोल के दौरान केक काटते हुए वायरल वीडियो पर अब कई लोगों ने क़ानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। वहीं राम रहीम के जश्न में कई अनुयायी भी शामिल हुए। यह भी पता हो कि, कानूनन हथियार अधिनियम के तहत हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन यानी तलवार से केक काटना भी प्रतिबंधित है।
Haryana | Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim was spotted cutting a cake with a sword during his ongoing 40-day parole (23.01) pic.twitter.com/bVrD6ce5q7 — ANI (@ANI) January 24, 2023
गौरतलब है कि ऐसा दूसरी बार है जब राम रहीम ने किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने लिए 40 दिन की पैरोल मांगी है, जो उसे मिल भी चुकी है। इससे पहले राम रहीम को बीते अक्टूबर 2022 में 40 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया था। दरअसल तब उसे हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले भी पैरोल दी गई थी।
बताते चलें की फिलहाल डेरा प्रमुख 2017 से हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है, जहां वह सिरसा में अपने आश्रम के मुख्यालय में दो महिला शिष्यों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की बड़ी सजा काट रहा है। जानकारी दें कि, बीते अगस्त 2017 में, पंचकुला की एक विशेष CBI अदालत ने उसे दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार करने का दोषी ठहराया था, तब से वह जेल में बंद है और फिलहाल अपनी दूसरी पैरोल का जश्न मना रहा है।