Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने युवा वकीलों को मध्यस्थ नियुक्त करने के लिए बंबई उच्च न्यायालय की सराहना की

  • By सुभाष यादव
Updated On: Aug 28, 2021 | 04:02 PM

सुप्रीम कोर्ट (File Photo)

Follow Us
Close
Follow Us:

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने युवा वकीलों को मध्यस्थ नियुक्त करने को लेकर बंबई उच्च न्यायालय की सराहना करते हुए कहा कि इससे इन वकीलों को वैकल्पिक विवाद निस्तारण तंत्र में प्रशिक्षण प्रदान करने में मदद मिलती है। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने सिलेंडरों की कीमत तय करने संबंधी एक मध्यस्थता विवाद पर सुनवाई के दौरान शुक्रवार को कहा कि यह अच्छा है कि दोनों पक्ष प्रक्रिया के लिए एक समान नाम पर सहमत हुए हैं।  

पीठ ने कहा, ‘‘बंबई उच्च न्यायालय ने अब युवा जानकार वकीलों को न्यूनतम लागत पर मध्यस्थ के रूप में नियुक्त करने की परंपरा शुरू की है। ये युवा वकील उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त किया जाने को अपने लिए सम्मान की बात समझते हैं। वे मेहनत से काम करते हैं और दो-तीन बैठकों में उसे पूरा करते हैं। वे दूसरों की तुलना में शुल्क भी कम लेते हैं और वे बहुत बड़ा काम कर रहे हैं।” 

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने एक घटना को याद किया, जब वह बंबई उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे और एक व्यक्ति को मध्यस्थ के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ समय बाद ही दोनों पक्ष हमारे पास आए और उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि हम आपसे मध्यस्थ को बदलने का अनुरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यस्थ अदालत द्वारा तय किए गए शुल्क से अधिक राशि मांग रहा है, इसलिए हमने निर्देश दिया कि निर्धारित राशि के अनुसार ही शुल्क लिया जाएगा। आप देखिए, यही समस्या है।”  

पीठ ने कहा कि जब वह मध्यस्थ नियुक्त करती है, तो वह विशेष रूप से उल्लेख करती है कि शुल्क निर्धारित राशि के अनुसार लिया जाएगा। सुप्रीम सिलिंडर्स लिमिटेड नामक एक कंपनी के वकील ने कहा कि 2017 से मध्यस्थता संबंधी कार्यवाही लंबित है। उन्होंने कहा कि अदालत द्वारा नियुक्त मध्यस्थ प्रत्येक बैठक के लिए शुल्क लेने के बावजूद किसी न किसी बहाने से बार-बार कार्यवाही स्थगित कर रहा है।  

उन्होंने अदालत से कहा कि बेहतर होगा कि कोई अन्य एकल मध्यस्थ नियुक्त किया जाए और मामले को स्थगित किए बिना फैसला किया जाए। वकील ने कहा कि वह चाहते हैं कि भारत पेट्रोलियम सिलेंडरों की कीमत तत्काल तय करे, क्योंकि मध्यस्थता की कार्यवाही के बार-बार स्थगित होने के कारण उनके मुवक्किल का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शीर्ष अदालत ने आदेश दिया, ‘‘ 24 अप्रैल, 2017 को इस न्यायालय द्वारा नियुक्त किए गए मध्यस्थ के स्थान पर पक्षों के बीच सभी विवादों और मतभेदों को न्यायमूर्ति नरेश एच पाटिल की एकमात्र मध्यस्थता के लिए भेजा जाता है।”  

पीठ ने कहा कि कार्यवाही पिछले मध्यस्थ के समक्ष पहुंचे चरण से शुरू होगी और पहले से ही रिकॉर्ड में मौजूद सबूतों के आधार पर अंतिम दलीलें सुनने के बाद मध्यस्थ निर्णय लेगा। शीर्ष अदालत ने कहा कि मध्यस्थता की कार्यवाही में जिस चरण पर पहुंचा गया है, उसे देखते हुए मध्यस्थ का शुल्क एकमुश्त 15 लाख रुपये तय किया गया है। वादी और प्रतिवादी पक्ष मिलकर इस राशि का भुगतान करेंगे।   

पीठ ने कहा, ‘‘मध्यस्थता की कार्यवाही 2017 से लंबित है, इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए नव नियुक्त मध्यस्थ से अनुरोध है कि वह कार्यवाही में तेजी लाए और इस आदेश की प्रमाणित प्रति प्राप्त होने की तारीख से चार महीने के भीतर कार्यवाही पूरी करें।” (एजेंसी)

Delhi sc lauds bombay hc practice of appointing young lawyers as arbitrators

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2021 | 04:02 PM

Topics:  

  • Bomaby High Court
  • Delhi
  • Supreme Court

सम्बंधित ख़बरें

1

DSSSB: टीजीटी शिक्षक के पदों पर बंपर वैकेंसी, 5000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

2

दिल्ली: मुठभेड़ के बाद 2 वांछित आपराधी गिरफ्तार, रोहित गोदारा की गैंग से है ताल्लुकात

3

JNU Clash: विजयदशमी पर रावण दहन को लेकर बवाल, ABVP और लेफ्ट छात्र संगठनों में हुई जोरदार झड़प

4

सोनम वांगचुक पर NSA लगाना गलत, पत्नी गीतांजलि ने न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.