Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ISRO के 2022 के पहले PSLV लॉन्च की उलटी गिनती आज शुरू, सोमवार को अंतरिक्ष में भेजी जाएंगी 3 सैटेलाइट

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Feb 13, 2022 | 02:05 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली/बेंगलुरु. एक बड़ी खबर के अनुसार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के 2022 के पहले प्रक्षेपण अभियान के तहत PSLV-C 52के जरिए पूरी धरती पर नजर रखने वाले उपग्रह EOS-04 को कक्षा में भेजने के लिए 25 घंटे की उलटी गिनती आज यानी रविवार सुबह शुरू हो गई है। इस बाबत ISRO ने जानकारी देते हुए बताया कि, ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) अपने साथ 2 छोटे उपग्रहों को भी ले जाएगा। बता दें कि इसका प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से कल यानी सोमवार 14 फरवरी को सुबह 05:59 बजे निर्धारित किया गया है।</p

PSLV-C52/EOS-04 Mission: The countdown process of 25 hours and 30 minutes leading to the launch has commenced at 04:29 hours today. https://t.co/BisacQy5Of pic.twitter.com/sgGIiUnbvo

— ISRO (@isro) February 13, 2022

इस बाबत ISRO ने एक ट्वीट में कहा, “PSLV-C52/EOS-04 मिशन: प्रक्षेपण के लिए 25 घंटे 30 मिनट की उलटी गिनती की प्रक्रिया आज सुबह 04:29 बजे शुरू हो गई है।”  बता दें कि EOS-04 एक ‘रडार इमेजिंग सैटेलाइट’ है जिसे कृषि, वानिकी और वृक्षारोपण, मिट्टी की नमी और जल विज्ञान तथा बाढ़ मानचित्रण जैसे अनुप्रयोगों एवं सभी मौसम स्थितियों में उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें प्रदान करने के लिए भी इसे ख़ास तौर पर डिजाइन किया गया है।

इसके साथ ही मिली जानकारी के अनुसार PSLV अपने साथ में 2 छोटे उपग्रहों को भी ले जाएगा, जिनमें कोलोराडो विश्वविद्यालय, बोल्डर की वायुमंडलीय और अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला के सहयोग से तैयार किया गया भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (IIST) का उपग्रह इन्सपायरसैट-1 भी शामिल है। इसमें एनटीयू, सिंगापुर और एनसीयू, ताइवान का भी योगदान भी रहा है। इस उपग्रह का उद्देश्य आयनमंडल के गति विज्ञान और सूर्य की कोरोनल ऊष्मीय प्रक्रियाओं की समझ में सुधार करना है।

साथ में जा रहा दूसरा उपग्रह ISRO का एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शक उपग्रह (INS-2TD) है। इसके उपकरण के रूप में एक थर्मल इमेजिंग कैमरा होने से उपग्रह भूमि की सतह के तापमान, आर्द्रभूमि या झीलों के पानी की सतह के तापमान, वनस्पतियों (फसलों और जंगल) और तापीय जड़त्व (दिन और रात) के सटीक आकलन में जरुरी सहायता प्रदान करेगा। बता दें कि यह की 54वीं उड़ान होगी और 6 पीएसओएम-एक्सएल (स्ट्रैप-ऑन मोटर्स) के साथ ‘PSLV-एक्सएल कॉन्फिगरेशन’ का उपयोग करते हुए ऐसा 23वां मिशन होगा।

 

Countdown for isros first pslv launch of 2022 begins today 3 satellites to be sent to space on monday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 13, 2022 | 02:05 PM

Topics:  

  • ISRO news

सम्बंधित ख़बरें

1

शुभांशु शुक्ला घर वापसी को तैयार, स्पेस स्टेशन से अनडॉक हुआ स्पेसक्राफ्ट

2

15 जुलाई को धरती पर लौटेंगे शुभांशु शुक्ला, रिहैब सेंटर में गुजारेंगे सात दिन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.