Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नाइजर में चुनाव से पहले बड़ा अटैक, कम से कम 100 लोगों की हत्या   

गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में कहा कि महासचिव ने आतंकवाद, हिंसक चरमपंथ और संगठित अपराध के खिलाफ नाइजर के लोगों और सरकार के प्रति संयुक्त राष्ट्र के समर्थन की पुनः पुष्टि की है।

  • Written By: आसिफ सईद
Updated On: Mar 22, 2025 | 06:29 PM

Representative Image

Follow Us
Close
Follow Us:

डकार (सेनेगल): नाइजर (Niger) में चरमपंथियों ने सप्ताहांत पर दो गांवों पर हमला कर 100 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया। दो गांवों पर ये हमले उस दिन हुए जब नाइजर ने ऐलान किया था कि देश में राष्ट्रपति (President) पद के दूसरे दौर के चुनाव (Elections) 21 फरवरी को होंगे।

नाइजर के प्रधानमंत्री ब्रिगी रफिनी (Prime Minister Brigi Rafini) ने रविवार को दोनों गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा, “हम यहां नैतिक समर्थन देने और गणराज्य के राष्ट्रपति, सरकार और पूरे नाइजर की ओर से संवेदनाएं व्यक्त करने आए हैं।”

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि असुरक्षित तिल्लबेरी क्षेत्र के लोगों ने विद्रोही लड़ाकों को मार दिया था जिसके बाद शनिवार को दो गांवों पर हमला किया गया। यह हमला नाइजर के सबसे घातक हमलों में से एक है। इससे कुछ हफ्तों पहले इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस ने डिफा क्षेत्र पर हमला किया था जिसमें दर्जनों लोग मारे गए थे। नाइजर और पड़ोसी बुर्किना फासो तथा माली चरमपंथी हिंसा से जूझ रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नाइजर में एयरपोर्ट बना जंग का मैदान! IS आतंकियों ने ढाया कहर, अमेरिका तक पहुंची आग, सामने आया हमले का VIDEO

नाइजर की राजधानी में एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमला…20 लोगों की मौत, 11 गिरफ्तार, सामने आया खौफनाक VIDEO

मस्जिद में नमाज के दौरान आतंक का कहर, नाइजर में जिहादी हमले; 44 नागरिकों की दर्दनाक मौत

नाइजीरिया में हवाई हमले के दौरान हुई चूक ने ले ली आम लोगों की जान, 10 की मौत

हालांकि क्षेत्र में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सैनिकों की मौजूदगी है। शनिवार को हुए हमले की किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन ग्रेटर सहारा क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट (Islamic State) ने कुछ समय से हमले तेज़ कर दिए हैं। उधर, नाइजर में फरवरी में होने वाले दूसरे दौर के चुनाव के बाद देश में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से एक निर्वाचित राष्ट्रपति दूसरे को सत्ता सौंपेगा। नाइजर को 1960 में फ्रांस से स्वतंत्रता मिली थी और इसके बाद से यहां चार बार सेना तख्ता उलट चुकी है।

दो बार से राष्ट्रपति पद पर काबिज मोहम्मदु इस्सोफू पद से इस्तीफा दे रहे हैं। सत्तारूढ़ पार्टी के मोहम्मद बज़ौम (Muhammad Baijam) का मुकाबला पूर्व राष्ट्रपति एम उस्मान (President M Usman) से है। बज़ौम ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के महासचिव एंतोनियो गुतारेस (Antonio Gutares) ने हमले की निंदा की।

गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में कहा कि महासचिव ने आतंकवाद, हिंसक चरमपंथ और संगठित अपराध के खिलाफ नाइजर के लोगों और सरकार के प्रति संयुक्त राष्ट्र के समर्थन की पुनः पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने भी दोहरे हमले की निंदा करते हुए कहा कि हमले के बाद कम से कम एक हजार लोग अपने घरों को छोड़कर भाग गए हैं। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने भी हमले की निंदा की है।

Big attack before election in niger killing at least 100 people

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 05, 2021 | 02:51 PM

Topics:  

  • Niger Attack

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.