Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज दिल्ली-NCR में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें देश का मौसम

दिल्ली एनसीआर में बीते शुक्रवार देर रात को आंधी और बारिश के चलते मौसम में अचानक से बदलाव आया है. IMD के मुताबिक फिलहाल आंधी-बारिश का दौर अगले 2 दिनों तक और रहने की संभावना है.

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: May 11, 2024 | 08:00 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार यहां दिल्ली (Delhi) और आसपास के इलाकों में बीते शुक्रवार रात धूल भरी आंधी चलने के बाद आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में बदलाव महसूस हुआ है। दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग ने आज दिल्ली-NCR में तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीँ इसके मुताबिक, दिल्ली-NCR से सटे कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलने और जोरदार बारिश की भी अपार संभावना है।

दिल्ली के अलावा आज इन राज्यों में भी अलर्ट

वहीं दिल्ली एनसीआर के अलावा मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में आया यह बदलाव हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भी अपना असर दिखाने वाला है। इन राज्यों में भी कई इलाकों में आंधी के साथ-साथ हल्की बारिश के भी आसार बन रहे हैं। वहीं मामले पर IMD के मुताबिक मध्य भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के कई इलाकों में अगले चार दिनों तक बारिश का मौसम भी रह सकता है।

IMD ने पूर्वानुमान किया था कि शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। दिल्ली में रात में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख और वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार देर रात हल्की बारिश होगी।”

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल की इस अवधि के लिए सामान्य है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। IMD के मुताबिक, दिन में सापेक्षिक आर्द्रता 47 से 64 प्रतिशत के बीच रही। मौसम कार्यालय के मुताबिक, आज यानी शनिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

बाकी देश में कैसा है आज का मौसम

इधर स्काईमेट वेदर की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान नॉर्थ ईस्ट, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों के साथ केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। वहीं यहां बिजली गिरने के साथ आंधी के आसार भी बन रहे हैं। इसके साथ ही आज जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भी हल्की बारिश की सम्भावना है।

Alert of strong storm and rain in delhi ncr today know the weather of the country

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2024 | 08:00 AM

Topics:  

  • Delhi-NCR

सम्बंधित ख़बरें

1

VIDEO: गुरुग्राम का बाहुबली! जाम में फंसे युवक ने दिखाया गजब करतब…फिल्मी स्टाइल में पार की सड़क

2

बारिश ने रोकी राजधानी की रफ्तार! सड़के हुईं जलमग्न…हाइवे जाम, दिल्ली में टूट गया 15 साल का रिकॉर्ड

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.