Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाजपा राज में बढ़ते अपराधों के कारण विश्‍व में कुख्‍यात हो गया उत्तर प्रदेश : अखिलेश यादव

  • By अमित बोरकर
Updated On: Jan 09, 2021 | 06:41 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को प्रदेश में बढ़ते अपराधों (UP Crime) पर चिंता जाहिर करते हुए राज्‍यपाल का ध्‍यान आकर्षित किया है। यादव ने कहा, ” भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज में बढ़ते अपराधों से उत्तर प्रदेश विश्व में कुख्यात हो गया है और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। जनता का भरोसा भी भाजपा सरकार से टूट गया है। आशा की जाती है कि अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करते हुए राज्यपाल महोदया प्रदेश में बढ़ते अपराधों का संज्ञान अवश्य लेंगी।”

सपा मुख्‍यालय से शनिवार को जारी बयान के अनुसार पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा, ” प्रदेश में भाजपा के कुशासन के चलते अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और मुख्यमंत्री की कागज़ी सख्ती और बड़बोलापन लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। महिलाओं, बच्चियों से छेड़खानी, दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।” यादव ने कहा, ”महिलाओं की सुरक्षा पर असंवेदनशील और असफल भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश दुराचार प्रदेश बन गया है। सरेआम राजधानी में भी गोलियां चल रही हैं। दहशत के इस माहौल में भी मुख्यमंत्री ‘ठोक दो’ और ‘राम नाम सत्य कर दो’ का जाप अलाप रहे हैं।” 

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने प्रदेश में अपराध की घटनाओं का सिलसिलेवार ब्‍योरा देते हुए कहा, ” राजधानी लखनऊ में विभूतिखण्ड में सरेआम गोलियां चली और लूट, अपहरण की घटनाएं रोज ही होती हैं। मुरादनगर में श्मशान दलाली कांड में 25 जाने गई और इसने साबित कर दिया है कि श्मशान पर राजनीति करने वाली भाजपा का भ्रष्टाचार कोई भी जगह नहीं छोड़ता है।” उन्‍होंने कहा,” सत्ता संरक्षित जानलेवा शराब का धंधा भी खूब चल रहा है। बुलंदशहर के जीतगढ़ी में ज़हरीली शराब पीकर कई लोगों की जाने गई, गत तीन वर्षों में दर्जनों जिलों में शराब पीकर मरने वालों की गिनती बढ़ती गई है और पुलिस की लापरवाही ने कितने ही परिवारों को बेसहारा कर दिया है।”  (एजेंसी)

Akhilesh yadav has become famous in uttar pradesh due to rising crimes in bjp rule

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 09, 2021 | 06:41 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

LPG उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, बिना कनेक्शन बदले चुन सकेंगे दूसरी कंपनी; MNP की तरह नई सुविधा

2

भंडारा में नहीं रूक रहा नवजातों की मौत का सिलसिला, जिला स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नए आंकड़ा

3

नागपुर हाईवे होगा बंद! लगातार बारिश से बाढ़ के हालात, बाढ़ में फंसे 25 बंदरों को किया रेस्क्यू

4

14 साल बाद विद्यार्थियों को तोहफा! हॉस्टल भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी, छात्राओं को भी खास राहत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.