अकासा एयर ने शुरू की इंटरनेशनल उड़ान, दोहा के लिए नई फ्लाइट्स
- Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On:
Mar 29, 2024 | 01:17 PM
मुंबई: एयरलाइन अकासा एयर ने मुंबई से दोहा (कतर) के लिए पहली उड़ान रवाना करने के साथ ही अपना अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू कर दिया है। एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि उसे तीन अन्य अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों कुवैत, जेद्दा और रियाद के लिए यातायात अधिकार मिल गए हैं। अकासा आने वाले महीनों में तेजी से अपनी वैश्विक पहुंच का विस्तार करेगी।
एयरलाइन के अनुसार, अहमदाबाद, गोवा, वाराणसी, लखनऊ, बेंगलुरु, कोच्चि और दिल्ली जैसे अन्य घरेलू शहरों के यात्रियों के पास मुंबई के रास्ते दोहा यात्रा के लिए कई संपर्क विकल्प होंगे। अकासा घरेलू स्तर पर मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि सहित कई शहरों से विमान सेवाएं संचालित करती है। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
पहले मनाया मातम…फिर इजरायल पर कहर बनकर टूटा पड़ा ईरान, तेल अवीव से लेकर दोहा तक बरसाए क्लस्टर बम
ICC बोर्ड की बैठक 25 से 27 मार्च तक दोहा में, 447% उछाल के साथ कतर बनेगा बनेगा क्रिकेट का नया केंद्र
Saudi Qatar में मेगा डील: रेगिस्तान में 300 KM/घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
दुनिया नेपाल में उलझी रही, इधर इजराइल ने शुरू कर दी नई जंग, इस देश में की स्ट्राइक- VIDEO
Akasa air starts international flights new flights to doha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 29, 2024 | 01:17 PM
