Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिलाओं से हुई ‘बर्बरता’ को लेकर मोदी सरकार पर उद्धव गुट का तंज- अब बनें ‘मणिपुर फाइल्स’

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jul 22, 2023 | 02:56 PM

File Pic

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई, मणिपुर (Manipur Violence) में जातीय हिंसा को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की आलोचना करते हुए शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘मणिपुर फाइल्स’ नामक एक फिल्म बनायी जानी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह पर निशाना साधते हुए शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है कि इस पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा एवं उत्पीड़न कश्मीर से भी बदतर है।

चार मई को शूट किया गया एक वाीडियो बुधवार को सामने आया है जिसमें मणिपुर में दो महिलाओं को कुछ लोग निर्वस्त्र कर परेड करवाते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना की देशभर में आलोचना हो रही है। शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि यदि उच्चतम न्यायालय ने इस घटना का संज्ञान नहीं लिया होता तो प्रधानमंत्री इस मुद्दे के बारे में कुछ नहीं बोलते। मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि मणिपुर की घटना से 140 करोड़ भारतीय शर्मसार हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कानून पूरी ताकत के साथ काम करेगा तथा गुनहगार बख्शे नहीं जायेंगे। सामना में कहा गया है कि हाल में ‘ताशकंद फाइल्स’, ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्में बनी हैं। उसमें कहा गया है, ‘‘ उन्हीं लोगों को अब मणिपुर की हिंसा पर ‘मणिपुर फाइल्स’ नामक फिल्म भी बनानी चाहिए।”

शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि यदि राज्य में गैर भाजपा सरकार होती तो उसे अब तक बर्खास्त भी कर दिया गया होता। उसने आरोप लगाया कि मणिपुर प्रधानमंत्री के लिए राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है , यही कारण है कि मणिपुर की स्थिति को नजरअंदाज किया जा रहा है। पार्टी ने कहा कि मणिपुर में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के 60000 कर्मी तैनात हैं , फिर भी हिंसा कम नहीं हो रही है। संपादकीय में कहा गया है, ‘‘ इसका मतलब है कि स्थिति प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के नियंत्रण के बाहर चली गयी है।” 

A film titled manipur files should be made shiv sena ubt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2023 | 02:56 PM

Topics:  

  • Manipur Violence
  • Manipur Violence Video
  • Shivsena

सम्बंधित ख़बरें

1

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, PM मोदी की यात्रा के बाद चूड़ाचांदपुर में RAF पर पथराव, थाने पर हमला

2

हालात दुरुस्त हो रहे, तो वहां जाकर क्या साबित करना चाहते हैं? PM के मणिपुर दौरे पर बिफरी कांग्रेस

3

जहां हुआ PM मोदी का कार्यक्रम…वहीं कांग्रेस ने भरी हुंकार, मणिपुर पर सियासी आर-पार

4

हिंसा के बाद पहली बार मणिपुर में कदम रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस ने दागे सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.