निवाड़ी

एमपी BJP कार्यसमिति बैठक: शिवप्रकाश ने विकसित भारत का संकल्प दोहराया, CM ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
BJP Working Committee Meeting Orchha: मध्यप्रदेश भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक के दूसरे दिन सोमवार को ओरछा में विभिन्न सत्र आयोजित हुए। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

शिवप्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा को विकसित भारत के संकल्प से जोड़कर संगठन विस्तार का आह्वान किया। वहीं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर वर्ग संघर्ष और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

25 साल की सेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

शिवप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष संकल्प और सिद्धि की यात्रा रहे हैं। गुजरात के छात्र आंदोलन से शुरू हुई उनकी यात्रा 2001 में मुख्यमंत्री बनने के बाद नए दायित्वों तक पहुंची। उन्होंने भुज-कच्छ के पुनर्निर्माण, सरदार सरोवर परियोजना और सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन जैसे प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2012 के आसपास निराशा के दौर से गुजर रहा भारत आज दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। धारा 370 हटाने और ऑपरेशन सिंदूर जैसे फैसले भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण हैं।

कांग्रेस पर CM का हमला, लाडली बहना योजना का किया जिक्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर मुस्लिम लीग के साथ समझौते और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरसता और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि 2025 को उद्योग वर्ष और 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जबकि 2027 महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण को समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के खातों में लगातार राशि पहुंच रही है और अब तक 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक दिए जा चुके हैं। महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए रेडीमेड गारमेंट उद्योगों को प्रोत्साहन देने जैसी योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है।

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सनसनी, चौथी मंजिल से कूदा 20 वर्षीय युवक; हालत बेहद गंभीर

बजट, बिजली, शिक्षा, रोजगार और किसानों की उपलब्धियां गिनाईं

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश का बजट कांग्रेस शासनकाल के करीब 22 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 4.38 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जबकि बिजली उत्पादन क्षमता करीब 5 हजार मेगावाट से बढ़कर 31 हजार मेगावाट पहुंची है। एमबीबीएस सीटें 1250 से बढ़कर 6250 और मेडिकल कॉलेजों की संख्या 39 हो गई है। दो साल में ढाई लाख पदों पर भर्ती का लक्ष्य है, जिसमें पुलिस के 18,500 पद भी शामिल हैं।

पर्यटन, अधोसंरचना और ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि दतिया, सतना और रीवा में एयरपोर्ट शुरू हुए हैं और पर्यटन निगम लाभ की स्थिति में पहुंचा है। होमस्टे योजना से स्थानीय रोजगार बढ़ रहा है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन को मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के साथ जबलपुर और ग्वालियर को जोड़ने की दिशा में काम जारी है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 3.62 लाख से अधिक जल संरचनाओं पर कार्य किया गया है और गौवंश के लिए सहायता राशि दोगुनी की गई है।

ओरछा में जुटेगा एमपी बीजेपी का कुनबा; 30-31 अगस्त को होगी प्रदेश कार्यसमिति की बड़ी बैठक
BJP MP State Executive Committee Meeting: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक इस बार ऐतिहासिक नगरी ओरछा में आयोजित होने जा रही है। यह दो दिवसीय बैठक 30 और 31 अगस्त को ओरछा के प्रतिष्ठित राजमहल पैलेस होटल और राजविलास होटल में होगी।

बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए नेताओं का ओरछा पहुंचने का सिलसिला 29 अगस्त से ही शुरू हो जाएगा, जबकि मुख्य बैठक से पहले 25 अगस्त को एक अहम 'टोली बैठक' भी आयोजित की जाएगी।

तैयारियों को लेकर ओरछा में हुई बैठक

शनिवार को ओरछा में संगठन के बड़े पदाधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक विशेष बैठक की। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह और उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पूरी बैठक की व्यवस्थाओं की मुख्य जिम्मेदारी गौरव रणदिवे और शैलेन्द्र बरूआ को सौंपी गई है, जो सभी इंतजामों की खुद निगरानी कर रहे हैं।

प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे मुख्य आकर्षण

इस कार्यसमिति बैठक के दौरान केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार के ऐतिहासिक कामों पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी को तैयार करने और इसकी पूरी कमान संभालने की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकेन्द्र पाराशर को दी गई है। इसके साथ ही, दो दिवसीय बैठक के दौरान रात्रिकालीन समय में अतिथियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

Jhansi Medical College Fire: NICU में आग लगने से 10 बच्चों की मौत, बच्चों को देखने को तरसे माता-पिता

ओरछा में 400 कमरों की बुकिंग

बैठक में आने वाले अतिथियों के लिए दो विशेष प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं। ओरछा रेलवे स्टेशन से लेकर होटल तक नेताओं को ससम्मान पहुंचाने के लिए विशेष परिवहन की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ होगी, जिसके बाद सभी नेता प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और फिर अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराकर मुख्य सभागार में प्रवेश करेंगे। इस बैठक के लिए ओरछा क्लब एंड रिजॉर्ट, ओरछा पैलेस सहित विभिन्न होटलों में करीब 400 कमरे बुक कराए गए हैं।

करीब 400 नेता होंगे शामिल

इस कार्यसमिति की कुल सदस्य संख्या की बात करें, तो इस बार प्रदेश कार्यसमिति में कुल 106 नियमित सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, संगठनात्मक संतुलन और वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 41 विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी इस कार्यसमिति का हिस्सा बनाया है। इस तरह मुख्य सूची और आमंत्रितों को मिलाकर यह संख्या करीब 150 के पास पहुंचती है, लेकिन पदेन सदस्यों (सांसद, विधायक और अन्य) को जोड़ने के बाद पूरी बैठक में करीब 350 से 400 नेताओं की मौजूदगी रहेगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निवाड़ी को दी 163 करोड़ रुपये की सौगात, नए कलेक्ट्रेट और जिला अस्पताल का लोकार्पण
Niwari Development Projects: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी जिले में विकास कार्यों की सौगात देते हुए 163 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने 109 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 44 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 54 करोड़ रुपये से अधिक के 15 नए कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, युवा, महिलाओं और किसानों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता-2026 महिलाओं को समान अधिकार और सुरक्षा देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

मुख्यमंत्री ने लगभग 25.63 करोड़ रुपये की लागत से बने नए संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण किए गए 100 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष विंग, संजीवनी क्लीनिक, स्टॉप डैम, आंगनवाड़ी भवनों और अन्य अधोसंरचना परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया।

बुंदेलखंड के विकास को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से निवाड़ी जिले के 168 गांवों के लाखों किसानों को लाभ मिलेगा। साथ ही पृथ्वीपुर और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने ओरछा और निवाड़ी की सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार रामराज्य की अवधारणा को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है।

किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार समर्थन मूल्य पर खरीद, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन और सिंघाड़े की खेती जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में 14 लाख किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा गया है और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने की कई बड़ी घोषणाएं

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने निवाड़ी के लिए कई नई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि जिले में विधि महाविद्यालय और एमबीए कॉलेज खोला जाएगा। हर नगर पंचायत में गीता भवन का निर्माण किया जाएगा। निवाड़ी में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया बस स्टैंड बनाया जाएगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम सहायता बस सेवा शुरू की जाएगी। तरीचरकला में गौशाला बनाई जाएगी तथा कनरे नदी पर जनौली-चंदावनी के बीच पुल का निर्माण कराया जाएगा।

ओरछा में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक स्थगित, दतिया उपचुनाव और मानसून सत्र के चलते लिया गया फैसला
Orchha BJP Working Committee Meeting Postponed: भारतीय जनता पार्टी की 18 और 19 जुलाई को ओरछा में प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दतिया में संभावित उपचुनाव और 20 जुलाई से शुरू होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र को देखते हुए संगठन ने यह निर्णय लिया है। बैठक की नई तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है।

प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर संगठन की सक्रियता और विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करना था। बैठक के लिए सभी जिला अध्यक्षों को अपने-अपने जिले का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड तैयार कर लाने के निर्देश दिए गए थे।

जिलों के प्रदर्शन की होनी थी समीक्षा

प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया था कि हाल के महीनों में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रमों, अभियानों और मासिक बैठकों के आधार पर जिलों के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जानी थी।

यात्रा और अनुशासन को लेकर जारी हुए थे निर्देश

बैठक को व्यवस्थित और मितव्ययी बनाने के लिए संगठन की ओर से विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए गए थे। सड़क मार्ग से आने वाले पदाधिकारियों को कार पूलिंग करने की सलाह दी गई थी, जबकि रेल मार्ग से आने वाले प्रतिनिधियों के लिए झांसी रेलवे स्टेशन से ओरछा तक विशेष परिवहन व्यवस्था की गई थी। साथ ही पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही अपने साथ सहायक या अंगरक्षक लेकर आएं, ताकि बैठक अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।

ये भी पढ़ें : भाई नाना पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर जीतू पटवारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- सत्ता का दुरुपयोग कर रही सरकार

आगामी रणनीति पर होनी थी चर्चा

प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, राजनीतिक रणनीति और विभिन्न अभियानों को लेकर विस्तृत मंथन होना था। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के संयोजकों की भागीदारी प्रस्तावित थी। हालांकि, मौजूदा राजनीतिक और विधायी कार्यक्रमों को देखते हुए बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पार्टी नेतृत्व जल्द ही नई तारीख की घोषणा कर सकता है।

ओरछा के 'राजा राम' के दर्शन के लिए चला 'पुष्पक विमान', सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी
MP CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ओरछा में राजा के रूप में विराजमान हैं भगवान श्रीराम, के दर्शन के लिए पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए पुष्पक विमान की व्यवस्था की गई है। भोपाल-ओरछा और चंदेरी सेक्टर के लिए पीएम श्री हेली पर्यटन जिन दो शहरों के लिए सेवा की शुरुआत की गई है, दोनों ही प्रदेश के विरासत स्थल हैं। चंदेरी का संबंध भी श्रीराम और श्रीकृष्ण से ही है।

चंदेरी, पौराणिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन नगरी के रूप में विख्यात है। मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रहे एविएशन सेक्टर से महाराष्ट्र सहित कई राज्य प्रेरणा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को राजधानी के स्टेट हैंगर से "पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा" के अंतर्गत नए सेक्टर 'भोपाल-चंदेरी-ओरछा' का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर यात्रियों को बोर्डिंग पास प्रदान किए तथा हेलीकॉप्टर को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश में पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को सुगम, सुरक्षित और आनंददायक बनाना हेली पर्यटन सेवा का उद्देश्य है।

पर्यटन का समय बचाएगी हेली पर्यटन सेवा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों की सेवा के लिए समान रूप से कार्य कर रही है। इलाज के लिए जरूरतमंद लोगों को पीएमश्री एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल देश में सबसे पहले मध्यप्रदेश द्वारा ही आरंभ की गई है। मध्यप्रदेश का भौगोलिक क्षेत्र बहुत विस्तृत है, प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक, वाइल्ड लाइफ, पर्यटन की पर्याप्त संभावनाएं विद्यमान हैं।

प्रदेश में आवागमन की दृष्टि से हेली पर्यटन सेवा, पर्यटकों का समय बचाने और यात्रा की रोचकता को बढ़ाने में सहायक होगी। इससे प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा, इन गतिविधियों के प्रोत्साहन से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों का भी स्वत: संचालन होता है और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होते हैं। पर्यटन को प्रोत्साहित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में सभी ओर हवाई सेवाओं का विस्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें -  गुजरात में हिंदू नाबालिग लड़की से दरिंदगी! परवेज़ ने 7 दोस्तों के साथ ऐसे बनाया शिकार, 3 साल तक किया यौन शोषण

कितना है पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा का किराया?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने बताया कि हेली पर्यटन सेवा सर्वप्रथम 'ओंकारेश्वर-महाकालेश्वर-इंदौर' सेक्टर में और कान्हा-बांधवगढ़-मैहर की माताजी-अमरकंटक-चित्रकूट में आरंभ हुई। आज हेली सेवा का तीसरा सेक्टर आरंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा के अंतर्गत चंदेरी से ओरछा का किराया 2,750 रुपए ,भोपाल से चंदेरी का 5,500 रुपये और भोपाल से ओरछा का किराया 6,500 रुपये रखा गया है।

भोपाल से ओरछा का पैकेज 14 हजार 500 का है, जिसमें 13 हजार रुपये हेलीकॉप्टर का किराया, टैक्सी का शुल्क 1150 रुपए और दर्शन एवं प्रसाद के लिए 350 रुपए का भुगतान करना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इस यात्रा के संचालन में मैचिंग ग्रांट के अंतर्गत बड़ी राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, पर्यटकों की रुचि मध्यप्रदेश में बढ़ाने के उद्देश्य से मैचिंग ग्रांट के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा राशि दी जा रही है।