बैतूल

बैतूल: मालिक की मौत का सदमा नहीं सह पाया डुग्गू, अंतिम बिदाई होते ही तोड़ा दम; जानवर और इंसान के प्रेम की मिसाल
Betul Pet Emotional Story: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से इंसान और उसके पालतू डॉगी के अटूट रिश्ते की ऐसी मार्मिक कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। यहां अपने मालिक की मौत का सदमा एक पालतू डॉगी बर्दाश्त नहीं कर सका और अंतिम दर्शन के कुछ ही देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार ने मालिक और उसके सबसे वफादार साथी को एक साथ अंतिम विदाई देकर इंसान और पशु के बीच प्रेम और निष्ठा की अनूठी मिसाल पेश की।

14-15 साल का साथ, एक पल में बिछड़ गया

यह भावुक घटना बैतूल जिला मुख्यालय के गंज क्षेत्र की है। यहां पान-चाय की दुकान चलाने वाले प्रदीप जैन लंबे समय से अस्वस्थ थे और राजधानी भोपाल के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। प्रदीप जैन का अपने पालतू 'डुग्गू' से बेहद गहरा लगाव था। पिछले 14 से 15 वर्षों से डुग्गू परिवार का अभिन्न सदस्य बनकर उनके साथ रह रहा था। प्रदीप जब भी दुकान जाते या लौटते, डुग्गू हमेशा घर के दरवाजे पर उनका इंतजार करता था और अक्सर उनके साथ ही खाना भी खाता था।

अंतिम दर्शन के बाद हमेशा के लिए सो गया डुग्गू

परिजनों ने बताया कि रविवार शाम जब प्रदीप जैन का पार्थिव शरीर घर लाया गया भीड़ अधिक होने के कारण उसे दूसरे कमरे में रखा गया था। सोमवार को अंतिम यात्रा से पहले जब परिवार ने उसे प्रदीप के अंतिम दर्शन कराए, तो वह कुछ देर तक अपने मालिक को एकटक निहारता रहा। इसके बाद वह चुपचाप दूसरे कमरे में चला गया। जैसे ही प्रदीप जैन की अर्थी घर से रवाना हुई, डुग्गू ने कमरे में दो-तीन चक्कर लगाए और जमीन पर लेट गया। जब परिवार के लोग उसके पास पहुंचे, तब तक वह हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह चुका था।

एक साथ निकली अंतिम यात्रा, नम हो गईं हर आंखें

डुग्गू की मौत के बाद परिवार ने उसे केवल एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह सम्मान दिया। प्रदीप जैन की अंतिम यात्रा के साथ ही डुग्गू को भी अंतिम विदाई दी गई। गंज मोक्षधाम में जहां प्रदीप जैन का अंतिम संस्कार किया गया, वहीं पास में डुग्गू को पूरे सम्मान के साथ दफनाया गया। इस भावुक दृश्य को जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सच्चा प्रेम और वफादारी शब्दों के मोहताज नहीं होते, बल्कि भावनाओं से जीए जाते हैं।

https://youtu.be/WeWG-PZkId0?si=R9XzWZrPY5IddGQF

BJP प्रदेश अध्यक्ष की विधानसभा बैतूल बन सकती है नगर निगम; इन 26 पंचायतों को शामिल करने की तैयारी
Betul Municipal Corporation Plan: मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव से पहले बैतूल को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की विधानसभा बैतूल को नगर निगम का दर्जा देने की दिशा में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने प्रारंभिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत बैतूल शहर से लगी 26 ग्राम पंचायतों को प्रस्तावित नगर निगम सीमा में शामिल करने की संभावना पर विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन प्रस्तावित क्षेत्रों की जनसंख्या, संभावित राजस्व, सीमा निर्धारण और अन्य आवश्यक मानकों का आकलन कर रहा है। कलेक्टर द्वारा तैयार की जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार नगर निगम गठन पर अंतिम निर्णय लेगी।

पंचायत कर्मचारियों का तैयार किया गया ब्यौरा

नगर निगम गठन की प्रक्रिया के तहत जनपद पंचायत बैतूल ने प्रस्तावित ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों और अन्य कर्मचारियों का विस्तृत विवरण तैयार किया है। यह जानकारी राजस्व अधिकारियों के माध्यम से जिला प्रशासन को भेजी गई है, ताकि आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जा सके।

जनप्रतिनिधियों से भी हुई चर्चा

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित सीमा विस्तार को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है। इसके बाद संबंधित ग्राम पंचायतों की सीमा, आबादी और अन्य मापदंडों के सत्यापन का कार्य तेज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास में तीन सियारों की हत्या; वीडियो सामने आने पर उज्जैन में आरोपी गिरफ्तार

इन 26 ग्राम पंचायतों को शामिल करने का प्रस्ताव

प्रस्तावित नगर निगम सीमा में कढ़ाई, दनोरा (भद्र), बड़ोरा, आरूल, बाजपुर, भैंसदेही, खेड़ली, मरामझिरी, टेमनी, जामठी, खेड़ला, डहरगांव, खेड़ी सांवलीगढ़, महदगांव, भड़ूस, कुम्हारटेक, भोगीतेड़ा, रोढ़ा, सूरगांव, भरकावाड़ी, खंडारा, मलकापुर, मिलानपुर, बयावाड़ी, ढोड़वाड़ा और खड़ला ग्राम पंचायतों को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद ही बैतूल को नगर निगम का दर्जा देने संबंधी अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।

https://youtu.be/mArcr3ILCzI?si=jO637d-cr-qiyK9k

कांग्रेस को बड़ा झटका! मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार की भाजपा में वापसी; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
Neetu Parmar Rejoins BJP Multai News: मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में उन्होंने अपने पति प्रहलाद सिंह परमार के साथ पार्टी में वापसी की।

इस अवसर पर मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला मंत्री वर्षा गढ़ेकर तथा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू सहित कई स्थानीय भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने नीतू परमार और उनके पति का अंगवस्त्र पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नीतू परमार का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके शामिल होने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

नीतू परमार ने भाजपा में की वापसी

नीतू परमार ने भारतीय जनता पार्टी में वापसी को लेकर कहा कि उनका परिवार लंबे समय से पार्टी से जुड़ा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ परिस्थितियों के कारण उन्हें अलग राह अपनानी पड़ी थी लेकिन अब वह भाजपा की विचारधारा तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर दोबारा पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा को प्राथमिकता बताते हुए संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। वहीं, भाजपा जिला मंत्री वर्षा गढ़ेकर ने भी उनकी वापसी का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: MP के 1.5 लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट का झटका! TET को लेकर कही बड़ी बात; जानें क्या है पूरा मामला

2023 में जिला अदालत ने किया था चुनाव रद्द

नीतू परमार का राजनीतिक सफर काफी सुर्खियों में रहा है। वर्ष 2022 के नगरीय निकाय चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की थी और बाद में कांग्रेस के समर्थन से नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई थीं।
इसके बाद उनके निर्वाचन को अदालत में चुनौती दी गई। जून 2023 में जिला अदालत ने उनका चुनाव रद्द कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील की। लगभग तीन वर्षों तक चले कानूनी संघर्ष के बाद अप्रैल 2026 में उच्च न्यायालय ने उन्हें राहत देते हुए दोबारा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बहाल करने का आदेश दिया।