उपद्रवियों पर काबू पाने की कोशिश करती हुई पुलिस टीम 
विदेश

ब्रिटेन में क्यों हो रहा भारी हिंसक प्रदर्शन, 90 लोग गिरफ्तार, सरकार ने पुलिस को दी खुली छूट

हिंसक प्रदर्शन के दौरान लीवरपूल, हल, ब्रिस्टल, मैनचेस्टर, ब्लैकपूल और बेलफास्ट में बोतलें फेंकी गईं। दुकानें लूट ली गईं। जब प्रदर्शनकारियों का इतने से भी मन नहीं भरा तो पुलिस अफसरों पर भी हमले किए गए। हालांकि सभी सारे प्रदर्शन हिंसक नहीं थे।

साक्षी सिंह

लंदन: फेमस सिंगर टेलर स्विफ्ट की थीम वाली डांस पार्टी में तीन छोटी बच्चियों की हत्या हो गई थी। इसके बाद ब्रिटेन के कई शहरों में धुर दक्षिणपंथी शनिवार द्वारा हिंसक प्रदर्शन किया जाने लगा। प्रदर्शकारियों की हिंसा के दौरान 90 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हिंसक प्रदर्शन के दौरान लीवरपूल, हल, ब्रिस्टल, मैनचेस्टर, ब्लैकपूल और बेलफास्ट में बोतलें फेंकी गईं। दुकानें लूट ली गईं। जब प्रदर्शनकारियों का इतने से भी मन नहीं भरा तो पुलिस अफसरों पर भी हमले किए गए। हालांकि सभी सारे प्रदर्शन हिंसक नहीं थे।

पीएम कीर स्टार्मर का पुलिस काे समर्थन

प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने पुलिस का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि नफरत पैदा करने वाले अतिवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को सरकार का पूरा समर्थन है।हिंसक प्रदर्शन के दौरान लीवरपूल में पुलिस पर ईंटें फेंके गए। साथ ही बोतलें और फ्लेयर भी पुलिस अधिकारियों पर फेंके गए। यहां तक कि एक पुलिस अफसर पर कुर्सी से हमला भी किया गया, जिसमें उनके सिर पर चोट भी आई है।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी किया हमला

हिसंक प्रदर्शनकारी यहीं नहीं रुके एक और पुलिस अफसर को लात मारकर उनको मोटसाइकिल से गिरा दिया।हिंसक प्रदर्शन के जवाब में लीवरपूल के लाइम स्ट्रीट स्टेशन में लंच टाइम के दौरान कुछ सौ फासीवादी विरोधी प्रदर्शनकारी जमा हुए और एकता और सहिष्णुता की अपील करने लगे।

इस्लाम के विराेध में अपशब्द

वो नारे लगा रहा थे कि शरणार्थियों का यहां स्वागत है। नाजी गंदगियों हमारी सड़कों से चले जाओ। वो शहर की नदी के किनारे जमा आप्रवास विरोधी प्रदर्शनकारियों से मुकाबला करने के लिए बढ़ गए। वहां इकट्ठा तकरीबन एक हजार लोग इस्लाम के विरोध में अपशब्द कह रहे थे।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान