वॉशिंगटन में हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

'ISI ने करवाया अटैक...,' वॉशिंगटन हमले पर आया तालिबान का रिएक्शन, आगबबूला हो रहे ट्रंप को दिया जबाव

White House Firing: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर ला दिया है। संदिग्ध रहमानुल्लाह लकनवाल को अफगानी नागरिक बताया गया है, लेकिन...

अमन उपाध्याय

US News In Hindi: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में बुधवार को व्हाइट हाउस के नजदीक हुई गोलीबारी की घटना ने राजनीतिक और सुरक्षा हलकों में हलचल मचा दी है। इस हमले में नेशनल गार्ड के दो सदस्यों को गंभीर चोटें आईं, जबकि हमलावर को घटनास्थल से पकड़ा गया।

अधिकारियों ने संदिग्ध की पहचान 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लकनवाल के तौर पर की है, जो अफगानिस्तान का नागरिक बताया जा रहा है और वर्ष 2021 में अमेरिका में दाखिल हुआ था।

ट्रंप ने इसे आतंकी हमला बताया

घटना की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे आतंकी हमला करार दिया। उन्होंने सुरक्षा के लिए अतिरिक्त 500 सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया है। साथ ही, ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका में दाखिल हुए सभी लोगों की दोबारा जांच की जाएगी। प्रशासन मान रहा है कि हमलावर ने अकेले ही इस हमले को अंजाम दिया, हालांकि उसकी पहचान और बैकग्राउंड की पड़ताल अब भी जारी है।

तालिबान सरकार का कड़ा बयान

इस घटना को लेकर अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान का नाम इस मामले में अनावश्यक रूप से घसीट रहा है। तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि रहमानुल्लाह लकनवाल का अफगानिस्तान से कोई संबंध नहीं है और उसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने ट्रेनिंग दी थी।

अफगानिस्तान को जोड़ना बिल्कुल गलत

मुजाहिद के मुताबिक, “अमेरिकी हमलावर का अफगानिस्तान से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष लिंक नहीं है। उपलब्ध सबूत बताते हैं कि संदिग्ध ISI द्वारा प्रशिक्षित था और इस्लामाबाद से होकर अमेरिका पहुंचा था। इस घटना में अफगानिस्तान को जोड़ना बिल्कुल गलत है।” तालिबान के इस बयान के बाद अमेरिका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पहले से मौजूद तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

अमेरिकी एजेंसियां क्या कहती हैं?

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने पुष्टि की है कि हमलावर ने नेशनल गार्ड पर घात लगाकर हमला किया। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि हमला अच्छी तरह से प्लान किया गया हो सकता है, हालांकि फिलहाल इसे ‘लोन वुल्फ अटैक’ माना जा रहा है।

कौन है ये व्यक्ति?

रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाइट हाउस के पास हमले में शामिल संदिग्ध का नाम रहमानुल्लाह लकनवाल बताया गया है, जिसकी उम्र 29 वर्ष है। कहा जा रहा है कि वह अफगानिस्तान का नागरिक है और वर्ष 2021 में अमेरिका पहुंचा था। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि उसने यह हमला अकेले ही किया, हालांकि उसकी पहचान से जुड़े कुछ बिंदुओं की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO

चैनल पर भड़काऊ कंटेंट चला तो होगी कार्रवाई! सरकार ने टीवी चैनल को एडवाइजरी जारी की, म्यूट करने को भी कहा

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स