-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Firing Near White House Two National Guard Members Injured Trump Promises Severe Action As Fbi Investigates
अमेरिका में वाइट हाउस के पास गोलीबारी; ट्रंप ने कड़ी कार्रवाई का वादा किया, FBI कर रही है जांच
- Written By: प्रिया सिंह
Firing near White House: वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी में दो नेशनल गार्ड जवान समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने इलाके को सील कर एक संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया है।

वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Firing near White House Two National Guard members injured: संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी से एक बड़ी सुरक्षा घटना सामने आई है। दुनिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में से एक, व्हाइट हाउस के पास ही गोलीबारी की घटना हुई है। इस हमले में दो नेशनल गार्ड जवान समेत कुल तीन लोग घायल हो गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर कड़ा रुख दिखाते हुए कहा है कि हमलावरों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
घटना और सुरक्षा घेरा
यह घटना स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे हुई। गोलीबारी व्हाइट हाउस से कुछ ही ब्लॉक्स की दूरी पर हुई, जिसने देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गोलीबारी की सूचना मिलते ही मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आया।
Chilling Footage of the shooting aftermath. Police and National Guard responding to the scene. https://t.co/zPWSLzABUw pic.twitter.com/FQc0ZzXX7O — Polymarket Intel (@PolymarketIntel) November 26, 2025
अधिकारियों ने तुरंत उस क्षेत्र को घेर लिया और कई सड़कें बंद कर दी गईं। असॉल्ट राइफल से लैस पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सीलबंद कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ ही मिनटों में सुरक्षा का एक बड़ा घेरा बना दिया गया और किसी को भी पास आने की अनुमति नहीं थी। घायल हुए दोनों नेशनल गार्ड सदस्यों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
शुरुआत में, वेस्ट वर्जीनिया के गवर्नर पैट्रिक मॉरिसी ने सोशल मीडिया पर जवानों की मौत की खबर दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया, जिससे पता चला कि जवान घायल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
US नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
संदिग्ध हिरासत में और जांच जारी
पुलिस ने घटनास्थल से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने हमलावर की पहचान कर ली है और बताया जा रहा है कि वह वॉशिंगटन क्षेत्र का स्थानीय निवासी नहीं है।
गोलीबारी के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए FBI की वाशिंगटन फील्ड ऑफिस स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर इस मामले की जांच कर रही है। चूंकि यह घटना इतनी महत्वपूर्ण लोकेशन पर हुई है, इसलिए अधिकारी इस मामले को एक आतंकी हमले के रूप में भी जांच रहे हैं। जांच जारी होने के कारण, अधिकारी अभी कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं।
The FBI’s Washington Field Office is working with our law enforcement partners to investigate the shooting of two National Guard members in Washington, D.C., this afternoon. We have no further details to provide at this time due to the ongoing investigation. pic.twitter.com/cYCqtzaHzX — FBI Washington Field (@FBIWFO) November 26, 2025
राष्ट्रपति ट्रंप और अधिकारियों की प्रतिक्रिया
घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी थैंक्सगिविंग छुट्टी से पहले पाम बीच स्थित अपने रिज़ॉर्ट में थे। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलाइन लिविट ने बताया कि राष्ट्रपति को घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने लिखा, “जिस जानवर ने ये हरकत की है उसे इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।” उन्होंने नेशनल गार्ड और सेना के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया और घायल जवानों के लिए प्रार्थना करने की अपील की।
यह भी पढ़ें: संविधान दिवस पर UNESCO पेरिस में बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण, पीएम मोदी ने बताया गौरव
अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के सचिव रिस्टी नोएम ने भी सभी से घायल जवानों के लिए दुआ करने की अपील की। इस गोलीबारी की घटना से ठीक पहले वॉशिंगटन डीसी में पहले से ही करीब 2,200 नेशनल गार्ड जवान तैनात थे। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने तुरंत 500 और नेशनल गार्ड जवानों की तैनाती का आदेश दिया है ताकि सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।
Please join me in praying for the two National Guardsmen who were just shot moments ago in Washington D.C.@DHSgov is working with local law enforcement to gather more information. — Secretary Kristi Noem (@Sec_Noem) November 26, 2025
Firing near white house two national guard members injured trump promises severe action as fbi investigates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














