डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी सेंध, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी सेंध, वाइट हाउस के पास बैरिकेड तोड़कर घुसी वैन; हाई अलर्ट पर वॉशिंगटन

White House Security Breach: वाइट हाउस के उत्तर में स्थित लाफायेट स्क्वायर के पास एक संदिग्ध वैन ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। सीक्रेट सर्विस ने चालक को पकड़ लिया है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

अमन उपाध्याय

White House Barricade Crash: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी बुधवार सुबह एक बड़ी सुरक्षा चूक की घटना से दहल उठी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक आवास, वाइट हाउस, के बेहद करीब एक संदिग्ध वैन ने सुरक्षा बैरिकेड्स को तोड़ दिया। इस घटना के बाद हाई-सिक्योरिटी जोन में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को तुरंत बंद कर दिया।

लाफायेट स्क्वायर में हुई घटना

स्थानीय पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह तड़के लाफायेट स्क्वायर (Lafayette Square) इलाके में हुई। यह स्थान वाइट हाउस के ठीक उत्तर में स्थित है और हमेशा कड़ी सुरक्षा में रहता है। एक संदिग्ध वैन ने तेजी से आते हुए वहां लगे सुरक्षा बैरिकेड्स को टक्कर मारी और उन्हें पार करने की कोशिश की। वैन के बैरिकेड्स से टकराते ही वहां तैनात सुरक्षा बल सक्रिय हो गए। यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस (United States Secret Service) के जवानों ने बिना समय गंवाए चालक को वैन से बाहर निकाला और उसे हिरासत में ले लिया।

सीक्रेट सर्विस की जांच और ट्रैफिक पर असर

अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसी 'सीक्रेट सर्विस' ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि यह एक संदिग्ध वाहन से जुड़ा गंभीर मामला है। सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल कार के चालक से पूछताछ कर रही हैं ताकि हमले या घुसपैठ के पीछे के मकसद का पता लगाया जा सके। एहतियात के तौर पर वाइट हाउस के आसपास की सभी प्रमुख सड़कों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया। क्योंकि यह घटना सुबह के व्यस्त समय में हुई, इसलिए इसका बड़ा असर शहर के यातायात पर पड़ा। कई सरकारी कर्मचारी और दफ्तर जाने वाले लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।

युद्ध और अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच बढ़ी सतर्कता

यह सुरक्षा चूक ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका पहले से ही हाई अलर्ट पर है। ईरान के साथ चल रहे भीषण युद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव के कारण अमेरिकी राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को काफी सख्त कर दिया गया है। सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि ऐसे तनावपूर्ण माहौल में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। घटनास्थल पर कई आपातकालीन वाहन और बम निरोधक दस्तों को भी देखा गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वैन में कोई विस्फोटक सामग्री तो नहीं थी।

राहत की बात यह है कि इस पूरी घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारी वर्तमान में स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और सुरक्षा प्रोटोकॉल को और अधिक मजबूत करने पर विचार कर रहे हैं। जांच पूरी होने और स्थिति सामान्य होने के बाद सड़कों को धीरे-धीरे जनता के लिए खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?