अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 
विदेश

अमेरिका की भारत में बढ़ी दिलचस्पी, जरूरी साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए की पेशकश

अमेरिका जरूरी साझेदारी को लेकर भारत में दिलचस्पी दिखा रहा है। जो बाइडन प्रशासन भारत के साथ अपनी अत्यंत जरूरी साझेदारी को और आगे ले जाने के लिए आशान्वित है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को अधिक समृद्ध और सुरक्षित बनाना चाहता है।

साक्षी सिंह

वाशिंगटन: अमेरिका जरूरी साझेदारी को लेकर भारत में दिलचस्पी दिखा रहा है। जो बाइडन प्रशासन भारत के साथ अपनी अत्यंत जरूरी साझेदारी को और आगे ले जाने के लिए आशान्वित है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को अधिक समृद्ध और सुरक्षित बनाना चाहता है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के शेष छह महीने के कार्यकाल में उनकी प्राथमिकताओं के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रही थीं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम अपनी अत्यंत महत्वपूर्ण साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए आशान्वित है। हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र और पूरी दुनिया को अधिक समृद्ध और सुरक्षित बनाना चाहते हैं। हमारा ध्यान इसी पर रहेगा।

भारत और अमेरिका का संबंध सबसे मजबूत

प्रेस सचिव ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक मानते हैं। हम अपनी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर भारत के साथ मिलकर काम करते हैं, जिसमें क्वाड और महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकी पर अमेरिका-भारत पहल शामिल हैं। इससे पहले दिन में अमेरिका में भारत के मनोनीत राजदूत विनय मोहन क्वात्रा अमेरिका की राजधानी पहुंचे। वह शीघ्र ही राष्ट्रपति बाइडन को अपने दस्तावेज पेश कर सकते हैं।

आगामी दिनों में यात्राएं 

अगले 90 दिनों में भारत और अमेरिका के बीच कुछ उच्च स्तरीय कूटनीतिक वार्ताएं होने की उम्मीद है, जिनमें दोनों पक्षों के कैबिनेट स्तर के अधिकारियों की यात्राएं भी शामिल हैं। पिछले साल जून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाशिंगटन की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा और उसके बाद पिछले सितंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए बाइडन की भारत यात्रा के बाद भारत और अमेरिका के बीच संबंध काफी बेहतर हुए हैं।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो