बेनी रे हारमोनी (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

कौन हैं रे हारमोनी? ट्रंप की बेहद करीबी नेता को वाइट हाउस में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Benny Rae Harmony Appointment: डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में बेनी रे हारमोनी को वाइट हाउस का नया सहायक प्रेस सचिव बनाया गया है। पूर्व पत्रकार बेनी हारमोनी अगले सोमवार से अपनी ड्यूटी संभालेंगी।

प्रिया सिंह

Benny Rae Harmony White House: वाइट हाउस में नई सहायक प्रेस सचिव के रूप में बेनी रे हारमोनी की नियुक्ति हुई है। पूर्व वाइट हाउस प्रेस सचिव केरोलीन लेविट के अगस्त में पद छोड़ने के एक महीने बाद यह नियुक्ति की गई है।

23 वर्षीय बेनी रे हारमोनी इससे पहले 'रियल अमेरिका वॉयस' चैनल की मुख्य वाइट हाउस संवाददाता थीं। डोनाल्ड ट्रंप की कम्युनिकेशंस टीम में शामिल बेनी अगले सोमवार से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी।

वाइट हाउस की मुख्य उप-प्रेस सचिव एन्ना केली ने बेनी हारमोनी को 'मागा' आंदोलन की भरोसेमंद आवाज बताया। सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी नियुक्ति की घोषणा करते हुए बेनी ने राष्ट्रपति ट्रंप का आभार व्यक्त किया।

टीवी पत्रकारिता से वाइट हाउस प्रेस रूम तक का सफर

बेनी रे हारमोनी ने सितंबर 2025 में 'रियल अमेरिका वॉयस' चैनल के साथ बतौर चीफ वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट काम शुरू किया था। उससे पहले वह इलिनोइस के स्प्रिंगफील्ड में लोकल न्यूज एंकर थीं, जहां ऑन-एयर विवाद के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

चार्ली किर्क की हत्या के बाद उन्होंने टीवी पर भावुक श्रद्धांजलि दी थी, जिसे हटाने से मना करने पर उन्होंने इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के बाद बेनी रियल अमेरिका वॉयस में शामिल हुईं और वाइट हाउस को कवर करते हुए कई रिपोर्टिंग कीं।

संवाददाता के रूप में उन्होंने हमेशा आम अमेरिकी नागरिकों के हितों से जुड़े सवाल पूछने को प्राथमिकता दी। पत्रकारिता के इस अनुभव ने उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप के मीडिया प्रबंधन नेटवर्क में एक खास पहचान दिलाई।

केरोलीन लेविट का इस्तीफा और एन्ना केली का बयान

वाइट हाउस का लोकप्रिय चेहरा रहीं केरोलीन लेविट ने अगस्त में परिवार संग समय बिताने के लिए इस्तीफा दे दिया था। केरोलीन सबसे कम उम्र की प्रेस सेक्रेटरी थीं और राष्ट्रपति ट्रंप ने उनके काम की काफी सराहना की थी।

लेविट के जाने के लगभग महीने भर बाद अब बेनी रे हारमोनी को वाइट हाउस प्रेस टीम में अहम जिम्मेदारी मिली है। वाइट हाउस की मुख्य उप-प्रेस सचिव एन्ना केली ने बेनी हारमोनी की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए स्वागत किया।

एन्ना केली ने कहा कि बेनी ने कॉरेस्पोंडेंट के रूप में काम करते हुए मागा आंदोलन के विचारों को मजबूती से पेश किया। उन्होंने टीएमजेड को बताया कि बेनी हारमोनी ट्रंप प्रशासन की संचार टीम में बतौर सहायक प्रेस सचिव शानदार काम करेंगी।

सोशल मीडिया पोस्ट और ट्रंप का आभार

अपनी नई नियुक्ति की पुष्टि करते हुए बेनी रे हारमोनी ने सोशल मीडिया पर एक विशेष पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा कि वाइट हाउस में सहायक प्रेस सचिव के रूप में ट्रंप प्रशासन का हिस्सा बनना गर्व की बात है।

बेनी अनुसार रियल अमेरिका वॉयस के प्रतिनिधि के रूप में वाइट हाउस कवर करना उनके लिए ऐतिहासिक अनुभव रहा। अपनी पोस्ट में बेनी हारमोनी ने कहा कि पूर्व पत्रकारिता का अनुभव नई प्रशासनिक भूमिका में काफी मददगार रहेगा।

उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास जताया गया है, उन पर वह खरी उतरेंगी। अगले सोमवार से पदभार संभालने जा रहीं 23 वर्षीय बेनी ट्रंप प्रशासन की युवा मीडिया टीम को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी।

अभिजीत दिपके पर FIR दर्ज! शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?