पुर्तगाल में बीच पर रोल क्लाउड, फोटो ( सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

भीषण गर्मी में पुर्तगाल के बीच पर मचा हड़कंप, देखें चौंकाने वाला VIDEO

पुर्तगाल के एक बीच पर नजर आया रोल क्लाउड का नजारा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है VIDEO। यह एक बेहद दुर्लभ मौसमीय घटना मानी जाती है। इसे जिसने भी इसे देखा, वह दंग रह गया।

अमन उपाध्याय

लिस्बन: पुर्तगाल इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। इस तपती गर्मी के बीच समुद्र तट पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को चौंका दिया। ये न कोई तूफान था और न ही कोई प्राकृतिक आपदा, बल्कि एक दुर्लभ और सुंदर बादलों की आकृति थी। बादलों की इस आकृति को "रोल क्लाउड" (Roll Cloud) कहा जाता है। यह दृश्य इतना मनमोहक था कि लोगों ने इसके फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब साझा किया।

रोल क्लाउड, जिसे हिंदी में "लुढ़कता हुआ बादल" भी कहा जा सकता है, एक बेलन के आकार का लंबा और क्षैतिज रूप में फैला हुआ बादल होता है। यह बादल आमतौर पर ज़मीन के काफ़ी क़रीब नजर आता है और देखने में ऐसा लगता है मानो वह धीरे-धीरे घूमते हुए आगे बढ़ रहा हो।

देखें VIDEO-

ऐसे बनता है रोल क्लाउड

रोल क्लाउड एक दुर्लभ मौसमीय घटना है, जो तब बनती है जब गर्म और नम हवा ऊपर उठकर ठंडी हवा से टकराती है। इस प्रक्रिया से वायुदाब में एक विशेष तरह का संतुलन बनता है, जिससे बादल बेलन की तरह लंबा और गोल आकार ले लेते हैं। आमतौर पर ये बादल तूफान से पहले या तटीय इलाकों में दिखाई देते हैं।

पुर्तगाल में यह रोल क्लाउड समुद्र के किनारे देखा गया, जब मौसम में अचानक बदलाव हुआ। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, यह बादल समुद्र की सतह के साथ धीरे-धीरे जमीन की ओर बढ़ रहा था, मानो आकाश से कोई विशाल चादर लुढ़कती हुई आ रही हो।

लोगों ने बताया प्राकृतिक अजूबा

इस अनोखी घटना को देखकर कई लोगों ने इसे एक प्राकृतिक अजूबा बताया। समुद्र किनारे बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने इस दृश्य की तस्वीरें लीं और इसका आनंद उठाया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही यह नज़ारा बहुत दुर्लभ होता है, लेकिन इसमें किसी तरह का खतरा नहीं होता। विशेषज्ञों के अनुसार, रोल क्लाउड आमतौर पर नुकसानदायक नहीं होते। ये देखने में भले ही भयावह लगें, लेकिन इनके साथ न तेज़ बारिश होती है, न ही बिजली गिरती है। ये बस वातावरण में हो रहे बदलाव का संकेत होते हैं।

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO