यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

जेलेंस्की ने बताया दिया ट्रंप का प्लान...बोले-गर्मी शुरू होने से पहले खत्म हो जाएगा यूक्रेन-रूस युद्ध

Russia-Ukraine Talks: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका ने रूस और यूक्रेन को जून तक शांति समझौता करने की समय-सीमा दी, और अगली वार्ता मियामी में हो सकती है।

अक्षय साहू

Zelenskyy on Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका ने यूक्रेन और रूस को युद्ध खत्म करने के लिए जून महीने तक की नई समय-सीमा दी है। जेलेंस्की के अनुसार, अमेरिकी प्रशासन चाहता है कि रूस-यूक्रेन युद्ध गर्मियों सीजन शुरू होने से पहले ही समाप्त हो जाए। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देशों को अगले हफ्ते होने वाली एक और बातचीत के लिए बुलाया गया है।

जेलेंस्की ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन यूक्रेन और रूस दोनों पर दबाव डालेगा ताकि जून तक शांति समझौता हो सके। उन्होंने बताया कि अमेरिका चाहता है कि जून तक पूरी प्रक्रिया पूरी हो जाए और युद्ध खत्म करने के लिए एक स्पष्ट समय-सीमा तय हो। अगर जून तक कोई समझौता नहीं होता, तो अमेरिका दोनों पक्षों पर और अधिक दबाव डाल सकता है।

ट्रंप को लेकर क्या बोले जेलेंस्की?

वोलोदीमिर जेलेंस्की ने ट्रंप का वादा भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बनने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह 24 घंटे में युद्ध खत्म कर देंगे। बाद में उनके यूक्रेन मामलों के विशेष दूत कीथ केलॉग ने कहा था कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के पहले 100 दिनों में समझौता हो सकता है। लेकिन यह लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद अमेरिका ने पिछले साल अगस्त में एक नई समय-सीमा तय की थी, जो बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई। दिसंबर में ट्रंप ने दावा किया था कि शांति समझौते का ड्राफ्ट लगभग 95% तैयार है, लेकिन युद्ध अभी भी जारी है।

इस हफ्ते अमेरिका की अगुवाई में अबू धाबी में दो दिनों तक शांति वार्ता हुई। इन बैठकों से कोई बड़ा परिणाम सामने नहीं आया, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख किरिलो बुडानोव ने कहा कि यह त्रिपक्षीय बातचीत सकारात्मक रही।

मियामी में हो सकती अगली बैठक

जेलेंस्की ने शनिवार को बताया कि ट्रंप प्रशासन अब अगली शांति वार्ता अमेरिका में कराने का प्रस्ताव दे रहा है। यह बैठक अगले हफ्ते मियामी में हो सकती है। वह इसमें शामिल होने अमेरिका जाएंगे। जेलेंस्की ने यह भी संकेत दिया कि जून की समय-सीमा ट्रंप के मिडटर्म इलेक्शन अभियान से जुड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि मिडटर्म चुनाव अमेरिका के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें इसे समझना चाहिए। अगर रूस वास्तव में युद्ध खत्म करना चाहता है, तो एक तय समय-सीमा होना जरूरी है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे