Photo:Instagram 
विदेश

हल्क नाम से मशहूर बॉडी बिल्डर कर रहा है 'दुनिया के सबसे डरावने' शख्स से लड़ने की तैयारी, वर्क आउट देख रह जाएंगे हैरान

आसिफ सईद

तेहरान: दुनिया में 'रियाल लाइफ हल्क' (Iranian Hulk) के नाम से मशहूर ईरान (Iran) के बॉडी बिल्‍डर (Body Builder) सजाद घरीबी (Sajad Gharibi) जल्द 'दुनिया के सबसे डरावने शख्स' के नाम से पहचाने जाने वाले मार्टिन फोर्ड (Martyn Ford) से भिड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए सजाद अपने आपको को मज़बूत बनाने खतरनाक वर्क आउट कर रहे हैं। हाल ही में सजाद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने महज़ एक पंच में एक बड़ी सी हड्डी के दो टुकड़े कर दिए।  

वैसे सजाद दुनियाभर में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। उनकी बॉडी को देख हर कोई उन्हें हॉलीवुड के सुपर हीरो हल्क के नाम से जानता है। बताया जाता है कि, सजाद का महाकाय शरीर जहां लोगों को डरा देता है, वहीं उनकी बेजोड़ ताकत लोगों को दांतों तले उंगली दबाने के लिए मजबूर कर देती है। 

हल्‍क जिससे हॉलीवुड सुपरहीरो के रूप में एक ऐसा सुपरहीरो दर्शाया गया है, जो अपनी बॉडी, शारीरिक ताकत और स्‍पीड से भरपूर है। सजाद की तस्वीरें देख उनका शरीर इस तरह का लगता है। सजाद ने 2019 में मिक्‍स्‍ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया में कदम रखा था। तब रिंग में उनका मुकाबला ब्राजील के एक जाने माने बॉडी बिल्‍डर से हुआ था।

एक रिपोर्ट के अनुसार, 2 अप्रैल 2022 को सजाद का रिंग में महामुकाबला होने जा रहा है। उनकी यह फाइट लंदन में मार्टिन फोर्ड से होगी। मार्टिन को 'दुनिया के सबसे डरावने शख्स' के नाम से जाना जाता है। वह भी इस फाइट की ज़ोरो से तैयारी कर रहे हैं। इस मुकाबले पर दुनियाभर की नजरें हैं। सजाद ने इस महाजंग की तैयारी के लिए जो वीडियो इंस्‍टाग्राम पर डाले हैं, वे काफी चौकाने वाले हैं। 

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी

अमेरिका ने जम्मू कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची