नीदरलैंड में इजरायली फुटबॉल प्रशंसकों के साथ हिंसा फोटो क्रेडिट: EPA 
विदेश

इजरायली फुटबॉल प्रशंसकों के साथ नीदरलैंड में हिंसा, 62 व्यक्ति गिरफ्तार; गिदोन सार तत्काल राजनयिक यात्रा पर हुए रवाना

नीदरलैंड में इजरायली फुटबॉल प्रशंसकों के साथ हिंसा हुई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए और 62 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हुई हिंसा को देखते हुए इसराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार तत्काल राजनयिक यात्रा, के लिए नीदरलैंड जा रहे है।

साक्षी सिंह

एम्सटर्डम: नीदरलैंड में इजरायली फुटबॉल प्रशंसकों के साथ हिंसा हुई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए और 62 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायली प्रशंसकों के साथ हुई हिंसा को देखते हुए इसराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार तत्काल राजनयिक यात्रा, के लिए नीदरलैंड जा रहे है।

एम्सटर्डम पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि फुटबॉल मैच के बाद यहूदी विरोधी दंगाइयों ने इजरायली समर्थकों पर हमला किया। पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उसने हिंसा की अलग-अलग घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने बृहस्पतिवार रात हुई हिंसा में घायल हुए लोगों और हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

इससे पहले एम्सटर्डम की महानगरपालिका, पुलिस और अभियोजन कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एजेक्स और मैकाबी तेल अवीव टीमों के बीच खेला गया। यूरोपा लीग का मैच बहुत ही व्यवधानपूर्ण रहा। जिसमें मैकाबी के समर्थकों को निशाना बनाकर हिंसा की कई घटनाएं हुईं।

इजराइली फुटबॉल प्रशंसकों पर कई हमले हुए

इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार तत्काल राजनयिक यात्रा के लिए नीदरलैंड जा रहे है। आधिकारियों का कहना है कि नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में इजराइली फुटबॉल प्रशंसकों पर कई हमले हुए हैं, जिसमें पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा है।

क्या है मामला

कल रात इजरायली क्लब मकाबी तेल अवीव यूरोपीयन लीग मैच के लिए नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में था। जहां पर मैच के दैरान उनके प्रशंसकों पर कई हमले हुए। डच पुलिस के मुताबिक, एम्स्टर्डम में रात भर हुए हमलों के बाद पांच लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है और 62 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इजरायल ने क्या कहा

इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने इन हमलों को यूरोप और दुनिया के लिए खतरे की घंटी कहा है । उन्होंने यह भी कहा है। स्वतंत्रता प्रेमी और लोकतांत्रिक देश नफरत को सड़कों पर खुलेआम घूमने की इजाजत नहीं दे सकता है। जैसा कि इतिहास ने हमें दिखाया है। जो उत्पीड़न और हिंसा यहूदियों के खिलाफ शुरू होती है वह यहूदियों के साथ कभी खत्म नहीं होती।

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट