टेक्सास की वैलेरो रिफाइनरी में धमाका  (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

टेक्सास के पोर्ट आर्थर ऑयल रिफाइनरी में धमाका, चारों तरफ फैला आग का धुंआ, सामने आया खौफनाक VIDEO

Texas Refinery Fire: टेक्सास में वैलेरो रिफाइनरी में इंडस्ट्रियल हीटर के कारण धमाका हुआ। आग से काला धुआं उठा, सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया, जांच और बुझाने का काम जारी।

अक्षय साहू

Texas Valero Refinery Explosion: टेक्सास के पोर्ट आर्थर स्थित वैलेरो रिफाइनरी में सोमवार शाम एक भीषण धमाके के बाद भारी आग लग गई। स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 6:30 बजे हुए इस विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आस-पास के निवासियों ने अपने घरों में तेज झटके महसूस किए। घटना के तुरंत बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जिसके चलते प्रशासन को पोर्ट आर्थर के पश्चिमी हिस्से के लिए 'शेल्टर-इन-प्लेस' (वहीं रुकने का आदेश) जारी करना पड़ा।

जेफरसन काउंटी की शेरिफ जेना स्टीफेंस ने स्थानीय न्यूज आउटलेट KFDM को बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, यह धमाका संभवतः एक इंडस्ट्रियल हीटर में खराबी की वजह से हुआ था। रिपोर्ट मिलते ही इमरजेंसी सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर जेफरसन काउंटी के अधिकारियों ने स्टेट हाईवे 82 और 87 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

वैलेरो रिफाइनरी और पुलिस प्रशासन के लिए सबसे राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां मौजूद सभी कर्मचारियों का सुरक्षित पता लगा लिया गया है। पोर्ट आर्थर पुलिस चीफ टिम ड्यूरिसो और शेरिफ स्टीफेंस ने पुष्टि की है कि इस हादसे में फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

वैलेरो की पब्लिक अफेयर्स मैनेजर कैरोल हेबर्ट ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि, "वर्तमान में हमारी एक यूनिट में आग लगी है। हमारी इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। हमारे कर्मचारियों और समुदाय की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

आग वाली यूनिट पूरी तरह से बंद

शेरिफ स्टीफेंस के अनुसार, फिलहाल इलाके को खाली कराने (Evacuation) की कोई योजना नहीं है। वैलेरो की फायर टीम आग बुझाने के लिए पानी का छिड़काव कर रही है और स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। फिलहाल रिफाइनरी की उस यूनिट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है जहां धमाका हुआ था, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। इसके अलावा टेक्सास पुलिस इस बात की जांच करने में लग गई है कि धमाका किस वजह से हुआ।

Chhath Puja 2026: छठ पूजा पर दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर जाने से बचें

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों की गोलीबारी में कुकी महिला की मौत, 2 घायल; 48 घंटे बंद का ऐलान

IMD Alert: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश-बर्फबारी का शुरू, कई इलाकों में अलर्ट, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

भारत में सात फेरे और विदेश जाकर तलाक... अब नहीं चलेगी ये चालाकी, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे