अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

अमेरिका-वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ा: छिड़ सकती है जंग…फ्लाइट्स रद्द, वॉर की तैयारियां शुरू

US-Venezuela Tension: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव के बीच कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने फ्लाइट्स रद्द कीं। अमेरिकी मिलिट्री की तैनाती बढ़ने से हालात और गंभीर हो गए हैं।

प्रिया सिंह

US-Venezuela Tension Escalate: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। फ्लाइट कंपनियों ने सुरक्षा खतरे के कारण उड़ानें रोक दी हैं। अमेरिकी सेना की बढ़ती तैनाती ने हालात और तनावपूर्ण कर दिए हैं। इससे दुनिया में एक नए संघर्ष की आशंका गहरा गई है।

अमेरिका-वेनेजुएला के बीच बढ़ता तनाव, क्या छिड़ सकती है जंग?

अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) द्वारा जारी चेतावनी के बाद छह बड़ी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने वेनेजुएला के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दीं। इनमें स्पेन की इबेरिया, पुर्तगाल की TAP, चिली की LATAM, कोलंबिया की एवियांका, ब्राज़ील की GOL और कैरेबियन एयरलाइंस शामिल हैं। फ्लाइटराडार24 के अनुसार कई फ्लाइट्स को उस समय रोक दिया गया जब वे कराकस से टेक ऑफ होने वाली थीं। एयरलाइनों का कहना है कि वेनेजुएला के एयरस्पेस में सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है।

सैन्य गतिविधियों की बढ़ोतरी से हालात गंभीर

कोलंबिया के एरोनॉटिका सिविल ने कहा कि मैक्वेटिया इलाके में मिलिट्री एक्टिविटी बढ़ने से उड़ान भरना खतरनाक हो गया है। FAA के नोटिस में भी साफ कहा गया है कि वेनेजुएला और आस-पास के इलाके में सुरक्षा स्थिति तेजी से बिगड़ रही है और किसी भी ऊंचाई पर विमान खतरे में पड़ सकते हैं। पिछले कुछ महीनों में अमेरिका ने यहां सैन्य ताकत बढ़ाई है। उसने अपना सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, आठ वॉरशिप और F-35 फाइटर जेट तैनात कर दिए हैं, जिससे तनाव और बढ़ गया है।

एयरलाइनों का सतर्क रुख

स्पेन की इबेरिया ने सोमवार से कराकस के लिए अपनी फ्लाइट्स अनिश्चितकाल के लिए रोक दी हैं। पुर्तगाल की एयरलाइन TAP ने भी अपनी शनिवार और मंगलवार की उड़ानें रद्द कर दीं। हालांकि, कोपा एयरलाइंस और विंगो ने शनिवार को अपनी उड़ानें जारी रखीं। यह स्थिति दिखाती है कि एयरलाइंस तब तक ऑपरेशन नहीं शुरू करेंगी जब तक हालात स्थिर नहीं हो जाते।

यह भी पढ़ें:

क्या ट्रंप प्रशासन मादुरो सरकार पर बड़ा कदम उठाने वाला है?

रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला को लेकर ऑपरेशन का नया चरण शुरू कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, इसमें गुप्त कार्रवाई भी शामिल हो सकती है और जिन विकल्पों पर विचार हो रहा है, उनमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाना भी शामिल है। हालाकि किसी बड़े सैन्य हमले की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है पर तैनाती और कदमों से हालात युद्ध जैसे जरूर लगने लगे हैं।

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO

चैनल पर भड़काऊ कंटेंट चला तो होगी कार्रवाई! सरकार ने टीवी चैनल को एडवाइजरी जारी की, म्यूट करने को भी कहा

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?