अमेरिका ने जारी किया भारत का नक्शा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

भारत से डील होते ही...शहबाज-मुनीर को खून के आंसू रुलाने लगे ट्रंंप, कश्मीर पर पाकिस्तान को दे दिया बड़ा झटका

US Trade Representative J&K Map: अमेरिका ने भारत के साथ ट्रेड डील के बाद एक नक्शा जारी किया, जिसमें जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया, जिससे पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा को झटका लगा है।

अक्षय साहू

US India Map Jammu Kashmir POK: अमेरिका ने भारत के साथ ट्रेड डील के बाद एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे पाकिस्तान को कड़ा झटका लग सकता है। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने एक नया नक्शा जारी किया है, जिसमें जम्मू और कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है, और इसमें पाकिस्तान द्वारा कब्जे वाला कश्मीर (POK) भी शामिल है। इस नक्शे को भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क के रूप में जारी किया गया है।

कश्मीर पर अमेरिका का बदला हुआ रुख

कश्मीर के मुद्दे पर अमेरिका का अब तक का रुख यह रहा है कि यह भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मामला है, जिसे दोनों देशों के बीच बातचीत से हल किया जाना चाहिए। सितंबर 2023 में भारत में तत्कालीन अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भी इस रुख को दोहराया था। उन्होंने कहा था कि कश्मीर का मसला केवल भारत और पाकिस्तान के बीच सुलझाया जाना चाहिए।

हालांकि, पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर के मुद्दे पर मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया था, जो वॉशिंगटन के पारंपरिक रुख से अलग था। ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि वह यह देखने की कोशिश करेंगे कि क्या एक हजार साल बाद कश्मीर मुद्दे का समाधान निकाला जा सकता है।

पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा को झटका

अब अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के कार्यालय द्वारा जारी किया गया नक्शा पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इसमें जम्मू और कश्मीर को पूरी तरह से भारत का हिस्सा दिखाया गया है। पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने ट्रंप के साथ संबंधों को मजबूत करने की कोशिश की है। यहां तक कि शहबाज सरकार ने ट्रंप को गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का प्रस्ताव भी दिया था, जिसका पाकिस्तान में ही विरोध हो रहा है।

अचानक कैसे बदला अमेरिका का रुख

विशेषज्ञों की मानें तो, कश्मीर को अमेरिका के इस बदले हुए रुख की असली वजह, हाल ही में भारत के साथ अमेरिका की ट्रेड डील है। अमेरिका यह बात अच्छे से जानता है कि भारत पाकिस्तान के मुकाबले काफी बड़ा बाजार है। ऐसा में ट्रंप प्रशासन भारत के साथ अपने रिश्तों को और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। कश्मीर पर ताजा रुख उसी का एक हिस्सा है।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें