US में बैंकिंग सेवा और यूनाइटेड एयरलाइंस का नेटवर्क ठप सोर्स: CANVA
विदेश

अमेरिका में अब बैंकिंग सेवा और यूनाइटेड एयरलाइंस का नेटवर्क ठप, कई बड़े बैंकों में आई गड़बड़ी

Banking Services Disrupted In America: अमेरिका के कई बड़े बैंकों जैसे बैंक ऑफ अमेरिका, चेज, जेपी मॉर्गन, वेल्स फार्गो और Zelle के ग्राहकों ने ऑनलािन सेवाओं में दिक्कतों की शिकायत की।

सुप्रिया रानी

US Banking Services Disrupted: अमेरिका में एक के बाद एक तकनीकी कमी आखिर क्यों सामने आ रही है। पहले माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनी में आउटेज की समस्या आई, जिस वजह से वैश्विक स्तर पर कंपनियों का काम ठप हो गया।

इतना ही नहीं इसके बाद FAA के एयर ट्रैफिक कंट्रोल नेटवर्क में खराबी के कारण भी 2 दिनों तक अमेरिकी उड़ाने प्रभावित रहीं। अब फिर से यहां बैंकिंग सेवा और यूनाइटेड एयरलाइंस का नेटवर्क ठप हो गया है।

अमेरिका के कई बड़े बैंकों में आई गड़बड़ी

अमेरिका में अचानक लाखों लोगों की ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं अटक गईं। US के सबसे बड़े बैंक जेपीमॉर्गन चेस के सिस्टम में सॉफ्टवेयर बग ने कामकाज रोक दिया। चेस के साथ-साथ बैंक ऑफ अमेरिका, वेल्स फार्गो, यूएस बैंक और जेल के कस्टमर्स को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बैंकों की इन सर्विसेज में आ रही दिक्कतें

अमेरिकी लोगों को ऑनलाइन अकाउंट खोलने, अपना बैलेंस चेक करने, ऑनलाइन पेमेंट ट्रांजेक्शन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को चेस ऐप में मैसेज मिला कि कुछ सेवाएं अभी उपलब्ध नहीं हैं, हम उन पर काम कर रहे हैं। कृपया कुछ देर बाद ट्राय करें।

इतना ही नहीं चेस ने X पर एक पोस्ट में बताया कि उसके अंदरूनी हार्डवेयर सिस्टम में सॉफ्टवेयर बग के कारण लेनदेन में देरी हुई। यह साइबर हमला नहीं था।

खबर अपडेट हो रही है....

डीजल निर्यात शुल्क में 2.5 रुपये की बढ़ोतरी, ATF भी हुआ महंगा, नई दरें इस तारीख से होंगी लागू

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान