अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अचानक पहुंचे इराक 
विदेश

सीरिया में सत्ता परिवर्तन के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अचानक पहुंचे इराक, आखिर क्या आ गई शामत

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन शुक्रवार को अचानक इराक पहुंचे। वह राजधानी बगदाद में हैं। उन्होंने इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी से मुलाकात की।

साक्षी सिंह

बगदाद: अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन शुक्रवार को अचानक इराक पहुंचे। वह राजधानी बगदाद में हैं। उन्होंने इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी से मुलाकात की।अमेरिका के नजरसे एंटनी ब्लिंकन की इराक यात्रा काफी अहम है। सीरिया के हालात को देखते हुए इराक की अहमियत बढ़ गई है।

इराक सीरिया का पड़ोसी देश है। एक ग्लोबल मीडिया बैनर के मुताबिक, सीरिया के इलाकों में कथित इस्लामिक स्टेट समूह को नियंत्रित और कमजोर रखने की कोशिश में अमेरिका और इराक के साझा हित हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि वो इराक की यात्रा के दौरान सीरिया में कथित इस्लामिक स्टेट समूह को फिर से उभरने से रोकने के लिए रणनीति बनाने की कोशिश करेंगे। इराक के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के बाद ब्लिंकन ने कहा कि इराक किसी भी अन्य देश से ज़्यादा स्थिरता की जरूरत को समझता है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने बगदाद पहुंचने के लिए तुर्की के अंकारा से अमेरिकी वायु सेना के विमान सी-17 से उड़ान भरी थी।

अधिक जानकारी के साथ खबर अपडेट की जा रही है... तब तक के लिए आप हमारे साथ बने रहिए

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव

BJP आईटी सेल से अमित मालवीय हटाए गए, कौन हैं छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के, जो अब डिजिटल टीम को करेंगे लीड?

Hisar Murder Case: CM सैनी से बातचीत के बाद बनी सहमति, 14 दिन बाद आज जिवन का किया जाएगा अंतिम संस्कार

मोदी जी, देखिए NTA ने क्या किया...UGC-NET री-एग्जाम पर भड़के राहुल गांधी, एनटीए की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस