तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस Pic: Twitter 
विदेश

US Presidential Election: जानें भारतीय समय अनुसार कब होगा मतदान, करीबी मुकाबला को लेकर ऐसे हैं कयास

दुनिया भर की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर बनी हुई है। जिसके लिये कुछ घंटों में वोटिंग शुरू होने वाली है। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे शुरू होगा।

साक्षी सिंह

नई दिल्ली/वाशिंगटन: दुनिया भर की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर बनी हुई है। जिसके लिये कुछ घंटों में वोटिंग शुरू होने वाली है। अमेरिकी अमेरिकी स्थानीय समय के अनुसार, चुनाव मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच शुरू होंगे जो कि शाम 7 से 11 बजे के बीच बंद हो जाएगी।

वहीं अमेरिका में ज्यादातर इलाकों में मतदान भारतीय समय के अनुसार, मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे शुरू होगा और ये अगले दिन यानी बुधवार सुबह करीब 6 बजे तक चलेगा।

करीबी है मुकाबला

खैर अमेरकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर माना जा रहा है कि इस बार का मुकाबला काफी करीबी हो सकता है। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं। वहीं दूसरी तरफ डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हैं। रिपब्लिकन पार्टी से उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार जेडी वेंस हैं। वहीं डेमोक्रेट पार्टी का उम्मीदवार मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज को बनाया है।

चुनाव परिणाम में हो सकती है देरी

करीबी मुकाबला होने की वजह से माना जा रहा है कि इस साल चुनाव नतीजे आने में वक्त लग सकता है। अब तक अमेरिका में हुए कुछ राष्ट्रपति चुनावों में विजेता की घोषणा वोटिंग के दिन या अगली सुबह जरूर हुई है। लेकिन इस बार स्थिति अलग है। कड़े मुकाबले की वजह से चुनाव नतीजे के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

करीबी मुकाबला हाने को लेकर ऐसे हैं कयास

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 को लेकर यह संभावना भी जताई जा रही है कि करीबी नतीजों को कानूनी तौर पर भी चुनौती दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो नतीजे के घोषणा में कुछ दिनों का समय लग सकता है।

बता दें कि सालद 2020 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों के लिए 3 नवंबर को वोटिंग हुई थी। जिसके बाद अमेरिकी टीवी नेटवर्क पर जो बाइडेन को 7 नवंबर को विजेता घोषित किया गया था।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट