डोनाल्ड ट्रंप ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी, उपराष्ट्रपति वेंस को दी बड़ी जिम्मेदारी  
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी, उपराष्ट्रपति वेंस को दी बड़ी जिम्मेदारी

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेडी वेंस को अपने MAGA आंदोलन का संभावित उत्तराधिकारी बताया और 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए उन्हें सबसे पसंदीदा उम्मीदवार कहा।

अक्षय साहू

Trump Successor News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राजनैतित उत्तराधिकारी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को उनके 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' (MAGA) आंदोलन के सबसे संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखते हैं। ट्रंप ने बताया कि 2028 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उनके सबसे पसंदीदा उत्तराधिकारी वेंस हैं।

ट्रंप ने मंगलवार को एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान MAGA के अपने उत्तराधिकारी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि, मुझे लगता है कि वेंस के मेरे उत्तराधिकारी बनने की पूरी संभावना है। ईमानदारी से कहूं तो वह उपराष्ट्रपति हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी किसी न किसी रूप में उनके साथ जुड़े रह सकते हैं।

वेंस पर दांव लगाना चाहते ट्रंप

सीएनएन से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि, अभी मेरे उत्तराधिकारियों के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी, लेकिन वेंस निश्चित रूप से बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और इस समय वे मेरे सबसे पसंदीदा लोगों में से एक हैं। हालांकि, वेंस का नाम लेते ही ट्रंप ने विदेश मंत्री रुबियो का भी जिक्र किया और कहा कि वे किसी न किसी रूप में जेडी के साथ मिल सकते हैं। बता दें कि, इससे पहले जब ट्रंप से उनके 2028 के उत्तराधिकारी के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने किसी को समर्थन देने से इनकार कर दिया था। ट्रंप ने फरवरी में कहा था कि वेंस बहुत सक्षम हैं, लेकिन उन्हें MAGA के प्रमुख उम्मीदवार के रूप में नामित करना अभी जल्दबाजी होगी।

वेंस-रुबियो में मुकाबला

जेडी वेंस अमेरिका की नौसेना का हिस्सा रह चुकें। इसके अलावा  2023 से 2025 तक ओहायो के सीनेटर के तौर पर भी काम किया है। वेंस ने ट्रंप के दूसरे प्रशासन में खुद को एक नेता के तौर पर स्थापित किया है। वहीं, मार्को रुबियो ने हाल ही में एक इंटरव्यू में 2028 में राष्ट्रपति बनने की अपनी महत्वाकांक्षा पर चल रही चर्चाओं को खारिज किया।

यह भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान अभी अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों पर है। हालांकि, रुबियो ने राष्ट्रपति बनने की संभावना को पूरी तरह से नकारा नहीं और कहा, "आप नहीं जानते कि भविष्य में क्या होगा।" रुबियो और वेंस, दोनों ने पहले उपराष्ट्रपति पद के लिए प्रतिस्पर्धा की थी, लेकिन अब वे ट्रंप की नीतियों पर मिलकर काम कर रहे हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच