अमेरिका का F-35B स्टील्थ फाइटर जेट क्रैश, फोटो (सो. सोशल मीडिया)  
विदेश

अमेरिका का F-35B स्टील्थ फाइटर जेट क्रैश, पायलट ने इजेक्ट कर बचाई जान; मरीन कॉर्प्स ने शुरू की जांच

F35B Fighter Jet Crash: अमेरिका का अत्याधुनिक F-35B विमान कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित है और उसे अस्पताल ले जाया गया। 

अमन उपाध्याय

US F 35B Fighter Jet Crash In California: कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में शुक्रवार को अमेरिकी मरीन कॉर्प्स का एक अत्याधुनिक F-35B स्टील्थ लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि विमान के पायलट ने समय रहते खुद को विमान से इजेक्ट कर लिया, जिससे उसकी जान बच गई। इस हादसे में करीब 11 करोड़ डॉलर की कीमत वाला यह लड़ाकू विमान पूरी तरह तबाह हो गया है।

पायलट की हालत स्थिर

हादसे के तुरंत बाद अमेरिकी मरीन कॉर्प्स ने राहत अभियान शुरू किया। मरीन कॉर्प्स की ओर से जारी बयान में बताया गया कि विमान से सफलतापूर्वक इजेक्ट करने के बाद पायलट को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

मिरामार एयरबेस के पास हुआ

हादसा यह दुर्घटना सैन डिएगो स्थित मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन मिरामार के पास हुई। चश्मदीदों के मुताबिक, विमान गिरने के बाद घटनास्थल से काले धुएं का एक विशाल गुबार उठता देखा गया। आग की लपटों ने आसपास की झाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया था।

सूचना मिलते ही सैन डिएगो फायर विभाग की टीम और कई सैन्य वाहन मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार और अग्निरोधी रसायनों का उपयोग कर आग पर काबू पाया।

हादसे की जांच में जुटी सेना

मरीन कॉर्प्स ने इस हाई-प्रोफाइल क्रैश की जांच के आदेश दे दिए हैं। सैन डिएगो फायर विभाग की प्रवक्ता कैंडेस हैडली ने पुष्टि की है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और सेना हादसे के पीछे के तकनीकी कारणों का पता लगा रही है। गौरतलब है कि मिरामार एयरबेस कभी अमेरिकी नौसेना के प्रसिद्ध 'टॉप गन' ट्रेनिंग स्कूल का केंद्र हुआ करता था, जिसे फाइटरटाउन यूएसए के नाम से जाना जाता था।

F-35B लड़ाकू विमान की क्या है खासियत?

संगम F-35B को दुनिया के सबसे शक्तिशाली और आधुनिक लड़ाकू विमानों में गिना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बहुत कम दूरी से उड़ान भर सकता है और हेलीकॉप्टर की तरह वर्टिकल लैंडिंग करने में सक्षम है।

अमेरिकी वायुसेना, नौसेना और मरीन कॉर्प्स के बेड़े में वर्तमान में 630 से अधिक F-35 विमान शामिल हैं। अमेरिकी सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे विमान कार्यक्रम पर आने वाले दशकों में करीब 2 ट्रिलियन डॉलर खर्च होने का अनुमान है।

2026 में सैन्य विमान हादसों की बढ़ती संख्या

अमेरिका के लिए साल 2026 विमान सुरक्षा के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक कम से कम सात अन्य सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। इससे पहले जून में कैलिफोर्निया के मोजावे रेगिस्तान में एक B-52 बॉम्बर विमान क्रैश हो गया था, जिसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई थी। अब F-35B जैसे महंगे और तकनीक से लैस विमान का क्रैश होना अमेरिकी रक्षा विभाग के लिए चिंता का विषय है।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते