अमेरिका आज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करेगा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरान की नाफरमानी पर भड़के ट्रंप...होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का दिया आदेश, आज शाम 7:30 बजे लग जाएगा 'ताला'

US-Iran War: अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोमवार से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी शुरू कर दी है। ईरानी बंदरगाहों पर जाने वाले सभी जहाजों पर प्रतिबंध लागू होगा, जिससे वैश्विक तनाव चरम पर है।

अक्षय साहू

Strait of Hormuz Closed by US: अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोमवार से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नाकेबंदी लागू करने की घोषणा की है। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि यह नाकेबंदी अमेरिका के पूर्वी समय (ET) के अनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जो भारतीय समयानुसार सोमवार रात 7:30 बजे से प्रभावी होगी। सेंट्रल कमांड ने यह स्पष्ट किया है कि यह नाकेबंदी ईरानी बंदरगाहों पर आने-जाने वाले सभी जहाजों पर बिना किसी भेदभाव के लागू की जाएगी।

एक पोस्ट में सेंट्रल कमांड ने कहा कि यह नाकेबंदी ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों का उपयोग करने वाले सभी देशों के जहाजों पर लागू होगी, जिसमें अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी के किनारे स्थित सभी ईरानी बंदरगाह शामिल हैं।

ईरानी बंदरगाहों से गुजरने वाले नावों पर प्रतिबंध

यह नाकेबंदी केवल ईरान के बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों पर लागू होगी, जबकि ईरान के अलावा अन्य देशों के बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों को इस प्रतिबंध से छूट प्राप्त होगी। व्यापारिक नावों को यह सलाह दी गई है कि वे नोटिस टू मैरिनर्स के आधिकारिक प्रसारणों पर ध्यान दें और ओमान की खाड़ी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आस-पास के क्षेत्रों में काम करते समय अमेरिकी नौसेना से संपर्क करें, जो ब्रिज-टू-ब्रिज चैनल 16 के माध्यम से होगा।

होर्मुज जलडमरूमध्य नाकेबंदी की मुख्य बातें:

  • अमेरिकी समयानुसार सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे) से नाकेबंदी शुरू होगी।
  • ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले सभी जहाजों पर रोक लगेगी।
  • अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी किनारे स्थित बंदरगाह भी इस नाकेबंदी के दायरे में आएंगे।
  • ईरान के अलावा अन्य देशों के बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों को कोई रोक नहीं होगी।

ट्रंप ने दी थी धमकी

इससे पहले, रविवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा था कि अमेरिका जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को रोकने की कार्रवाई शुरू करेगा। उन्होंने विशेष रूप से उन जहाजों पर ध्यान देने का संकेत दिया था जो ईरान को अवैध टोल भुगतान कर रहे हैं।

ट्रंप ने कहा था, "जो भी गैर-कानूनी टोल देगा, उसे खुले समुद्र में सुरक्षित रास्ता नहीं मिलेगा।" इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों के जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समुद्र में बारूदी सुरंगें हटाना जारी रखेगा। 

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?