- Hindi News »
- World »
- Strait Of Hormuz Tensions Oil Tankers U Turn Pakistan Ship Shalimar Us Iran Talks
ईरान ने बंद किया होर्मुज! वार्ता फेल होते ही लिया एक्शन, पाकिस्तानी जहाज समेत दो तेल टैंकर ने लिया यूटर
- Written By: अक्षय साहू
US-Iran War: इस्लामाबाद वार्ता विफल होते ही समुद्र में हलचल तेज हो गई है। होर्मुज जलडमरूमध्य में पाकिस्तान के 'शालिमार' सहित तीन सुपरटैंकरों ने अचानक यू-टर्न लेकर दुनिया को चिंता में डाल दिया है।

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Iran Closes Strait of Hormuz: अमेरिका और ईरान (Iran) के बीच इस्लामाबाद में हुई वार्ता के विफल होने के बाद अब इसका असर समुद्री व्यापार पर भी देखने को मिला है। दोनों देशों के बीच 14 दिनों के सीजफायर पर सहमति के बाद बातचीत की गई थी, लेकिन जब यह वार्ता असफल हो गई, तो इसका प्रभाव समुद्र में भी महसूस किया गया।
रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब तीन बड़े तेल टैंकर जो ओमान की खाड़ी से होर्मुज स्ट्रेट की ओर बढ़ रहे थे, अचानक अपना रास्ता बदलकर लौट गए। शिप-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, ये सभी सुपरटैंकर पर्शियन गल्फ में प्रवेश करने वाले थे, और इन्हें ईरान की ओर से पहले मंजूरी भी मिल चुकी थी। हालांकि, जैसे ही ये जहाज ईरान के लारक द्वीप के पास पहुंचे, उनकी दिशा बदल गई।
पाकिस्तान का शालिमार जहाज भी शामिल
इनमें से दो जहाज, एगियोस फानूरियोस-I और पाकिस्तान का शालिमार, आखिरी समय में यू-टर्न लेकर वापस लौट गए। दोनों जहाज अब संयुक्त अरब अमीरात की ओर बढ़ रहे थे। हालांकि तीसरा जहाज, मोबासा-B, आगे बढ़ता रहा और ईरान द्वारा स्वीकृत रास्ते से पर्शियन गल्फ में प्रवेश कर गया।
सम्बंधित ख़बरें
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
म्यांमार-भारत दोस्ती में नया अध्याय! राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से 5 दिवसीय राजकीय दौरे पर
हालांकि जहाजों के यूटर्न लेने के सही कारण का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान (Iran) के बीच वार्ता के असफल होने के बाद समुद्री व्यापार में सुरक्षा जोखिम तेजी से बढ़ गए हैं, जिससे कंपनियां अब आखिरी समय में अपने फैसले बदलने पर मजबूर हो रही हैं। एक और संभावना यह है कि ईरान ने ही जहाजों को लौटने का निर्देश दिया हो।
यह भी पढ़ें- Pope Leo का ट्रंप पर बड़ा तंज: सर्वशक्तिमान होने का भ्रम ही ईरान और इजरायल युद्ध को बढ़ावा दे रहा
पाकिस्तान ने सऊदी भेजा था फाइटर जेट
पाकिस्तानी झंडे वाला जहाज वापस लौटने की खबर विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी सप्ताह शनिवार को पाकिस्तान ने सऊदी अरब के समर्थन में अपने फाइटर जेट भेजे थे। यह माना जा रहा है कि पाकिस्तान का यह कदम ईरान (Iran) के संदर्भ में एक प्रतिक्रिया हो सकता है। इस घटनाक्रम से यह भी स्पष्ट होता है कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर राजनीतिक और कूटनीतिक घटनाएँ सीधे तौर पर समुद्री व्यापार और सुरक्षा को प्रभावित कर सकती हैं।
Strait of hormuz tensions oil tankers u turn pakistan ship shalimar us iran talks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े अपने ही बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है सीएम की गद्दी की लड़ाई
May 30, 2026 | 02:14 PMमध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप
May 30, 2026 | 02:11 PMनागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
May 30, 2026 | 02:08 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
May 30, 2026 | 02:07 PMNDA Passing Out Parade 2026: सेना प्रमुख ने ‘सेवा परमो धर्मः’ का दिया संदेश, कहा- खतरों के लिए रहें तैयार
May 30, 2026 | 02:06 PMपुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
May 30, 2026 | 02:01 PMIT Manager की नौकरी छोड़ बनी ऑटो ड्राइवर, बोली- अब 60 हजार कमाती हूं और पहले से ज्यादा खुश हूं
May 30, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM













