तस्वीर में जो बाइडन और संयुक्त अरब अमीरात के उनके समकक्ष शेख मोहम्मद बिन जायद 
विदेश

दुनिया में तेजी से बढ़ रहा भारत का कद, US और UAE ने इंडिया की इस परियोजना पर की चर्चा

दुनिया में तेजी से भारत का कद बढ़ रहा है। इस प्रमाण ‘भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप' आर्थिक गलियारे की प्रगति पर बैठक है। इस परियोजना पर यूएस और यूएई ने चर्चा की। इस परियोजना को नई दिल्ली में जी 20 के नेताओं ने पेश किया था।

साक्षी सिंह

वाशिंगटन: दुनिया में तेजी से भारत का कद बढ़ रहा है। इस प्रमाण ‘भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप' आर्थिक गलियारे की प्रगति पर बैठक है। इस परियोजना पर यूएस और यूएई ने चर्चा की। इस परियोजना को नई दिल्ली में जी 20 के नेताओं ने पेश किया था।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और संयुक्त अरब अमीरात के उनके समकक्ष शेख मोहम्मद बिन जायद ने एक दूसरे के साथ बैठक की।

दोनों नेताओं ने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) की प्रगति पर चर्चा की। साथ ही ‘अंतरराष्ट्रीय संपर्क के एक नए युग' की शुरुआत करने की इसकी क्षमता को रेखांकित किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को 2023 में नई दिल्ली में आयोजित जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भारत, सऊदी अरब, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ मिलकर पेश किया गया था। यह गलियारा पूरा होने पर यूनान के जरिये यूरोप को जोड़गा।

IMEC से भारत को क्या हाेगा फायदा

भारत को संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, जॉर्डन और इसराइल से जहाज और रेल संपर्क प्रदान करेगा। संयुक्त बयान के मुताबिक, व्हाइट हाउस में सोमवार को आयोजित बैठक में बाइडन और जायद ने पुष्टि की कि यह गलियारा आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देगा, दक्षता में वृद्धि करेगा, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करेगा और एशिया, यूरोप तथा पश्चिम एशिया के परिवर्तनकारी एकीकरण को सक्षम बनाएगा।

सुविधाजक पर जोर

बयान में कहा गया, दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि इस परिवर्तनकारी साझेदारी में वैश्विक व्यापार और स्वच्छ ऊर्जा वितरण को सुविधाजनक बनाने, बिजली तक विश्वसनीय पहुंच का विस्तार करने और दूरसंचार को मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय संपर्क के एक नए युग की शुरुआत करने की क्षमता है।

इस बीच, बाइडन ने संयुक्त अरब अमीरात को अमेरिका का एक प्रमुख रक्षा साझेदार बनाने की योजना की भी घोषणा की। यूएई यह दर्जा पाने वाला भारत के बाद वह दूसरा देश है।

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल